Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होटल से लाया चिकन खाने के दौरान निकली मरी हुई छिपकली, युवक की बिगड़ी तबीयत

    By Sonu Dhimal Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 19 May 2026 06:44 PM (IST)

    Muzaffarnagar News :  मीरापुर के अल करीम होटल से खरीदे गए चिकन में मरी हुई छिपकली मिलने का आरोप है। एक युवक की तबीयत बिगड़ने पर उसका मेरठ में इलाज चल ...और पढ़ें

    माैके पर पहुंची मुजफ्फरनगर पुलिस।

    माैके पर पहुंची मुजफ्फरनगर पुलिस।

    HighLights

    1. मुजफ्फरनगर के मीरापुर के होटल का मामला।

    2. गंदगी मिलने पर होटल सील, नमूने जांच को भेजे।

    संवाद सूत्र, जागरण, मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मीरापुर के एक होटल से खरीदे गए चिकन में मरी हुई छिपकली निकली। आरोप है कि चिकन खाने से युवक की हालत बिगड़ गई। मेरठ में उसका उपचार चल रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चिकन के सैंपल जांच को भेजकर होटल पर सील लगा दी है।

    मीरापुर के मुहल्ला पछाला निवासी मोहित ने बताया कि वह सोमवार शाम ग्राम तुल्हेड़ी निवासी अपनी बुआ के बेटे रोहन के साथ बस स्टैंड के निकट स्थित अल करीम होटल से चिकन खरीदकर ले गया था।

    आरोप है कि चिकन खाने के दौरान मांस के बीच मरी हुई छिपकली निकली। इससे रोहन की तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में स्वजन उसे जानसठ सीएचसी ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल और वहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

    मेरठ के एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। मंगलवार दोपहर एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। सीओ जानसठ ऋषिका सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल कुमार ने पुलिस बल के साथ होटल पर पहुंचकर पड़ताल की।

    जांच के दौरान होटल में गंदगी पाए जाने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। खाद्य निरीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिकन के सैंपल एकत्र कर लिए। इसके बाद सीओ ने होटल को सील करा दिया।

    इन्होंने कहा...

    युवक ने चिकन में छिपकली निकलने का आरोप लगाया है। अल करीम चिकन कार्नर से तीन विधिक नमूने संग्रहीत किए हैं। यहां अनियमितता व गंदगी मिलने पर जावेद के पंजीकरण को निलंबित कर कारोबार को बंद करा दिया गया है और अग्रिम आदेशों तक सील लगा दी गई है।
    -विशाल कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जानसठ।

    खबरें और भी