Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं, तुम्हारे अश्लील फोटो और वीडियो मेरे पास हैं...' फोन सुनकर व्‍यापारी के उड़े होश

    By Basant Gautam Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 18 Mar 2026 05:45 AM (IST)

    Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एक व्यापारी को साइबर ठगों ने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फोन कि‍या। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    HighLights

    1. साइबर ठग ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी।

    2. पुलिस की अनजान कॉल, ऑनलाइन ट्रांसफर से बचने की सलाह।

    संवाद सहयोगी, खतौली (मुजफ्फरनगर)। साइबर ठगी के मामले अभी भी सामने आ रहे है। लाेग साइबर ठगों के निशाने पर हैं।

    साइबर अपराधी ने व्‍यापारी को काल करके कहा कि उसके अश्लील फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देंगे, यदि इसे रोकना और जेल जाने से बचना है तो 30 हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर कर दो। इससे एक बार को व्‍यापारी परेशान हो गए, लेकि‍न जागरूकता के चलते वह साइबर अपराधी के झांसे में नहीं आए और ठगी का शिकार होने से बच गए।

    खतौली ग्रामीण के मुहल्ला इस्लामाबाद निवासी मौ. गुलफाम पुत्र फैय्याज ने बताया कि वह कबाड़ खरीदने का कार्य करते हैं। मंगलवार की सुबह लगभग 9.20 बजे उनके पास मोबाइल पर काल आई। काल करने वाले अपने को क्राइम ब्रांच का आफिसर बताया। काल करने वाले कहा कि उसके पास उसके अश्लील फोटो और वीडियो है।

    यह मामला रफ-दफा करना है कराना है तो कुछ रुपये का इंतजाम करना होगा। उससे 30 हजार रुपये की डिमांड की और धनराशि को ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा।

    पुलिस या किसी से बताने पर आठ लाख का जुर्माना व जेल भेजने की धमकी दी। उन्‍हाेंने साइबर अपराधी की काल समझकर काट दी। जिससे ठगी का शिकार हाेने से बच गए। काल आने से व्यक्ति भयभीत हैं। उन्‍होंने पुलिस को अवगत कराया है।

    यह भी पढ़ें- तीर्थ नगरी शुकतीर्थ के साधु से 28 लाख ठगे, गोशाला के लिए जमीन दिलाने का दिया झांसा

    इंस्पेक्टर दिनेशचंद्र बघेल का कहना है कि साइबर क्राइम से बचाव को लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा हैं। ऐसी फर्जी काल से सावधान रहें, किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा किसी के झांसे में आकर आनलाइन पैसा ट्रांसफर न करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव को लेकर आन डिमांड मौत का सामान सप्लाई करने की तैयारी कर रहा अंतरराज्यीय गैंग दबोचा, अवैध हथियार बरामद