Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ससुराल में पड़ोसी का खूनी खेल: अफेयर के चलते मेरठ के युवक की मुजफ्फरनगर में धारदार हथियार से हमला कर हत्या

    By Pradeepmittal Mittal Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 05:58 PM (IST)

    Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में ससुराल आए युवक की पड़ोसी ने हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ...और पढ़ें

    नसीम का फाइल फोटो, घटनास्थल पर पहुंचे सीओ गजेंद्रपाल सिंह और अन्य पुलिसकर्मी।

    नसीम का फाइल फोटो, घटनास्थल पर पहुंचे सीओ गजेंद्रपाल सिंह और अन्य पुलिसकर्मी।

    HighLights

    1. बुढ़ाना में ससुराल आए युवक की हत्या।

    2. पड़ोसी ने धारदार हथियार से किया हमला।

    संवाद सूत्र बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना में ससुराल आए युवक की पड़ोसी ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    बुढ़ाना कस्बे के नई बस्ती में शनिवार सुबह करीब सात बजे ससुराल में आए युवक पर पड़ोसी युवक ने धारदार असलाह से हमला कर दिया। आरोपित ने लगातार कई वार किए, जिसमे युवक का सिर फट गया और चेहरे पर भी गंभीर चोट आई। स्वजन घायल को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान घायल युवक नसीम उर्फ तालिब निवासी लकखीपुरा मेरठ की मौत हो गई। सूचना से स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
    मृतक के भाई की ओर से आरोपित हासिम व नसीम की पत्नी के विरुद्ध तहरीर दी गई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है। कुछ दिनों से तालिब अपनी ससुराल में ही आया हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

    युवती ने गृह क्लेश में जान दी, पुलिस से शव छीनने का प्रयास

    मीरापुरः शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे चुड़ियाला निवासी ताज मोहम्मद की पुत्री मुस्कान किसी बात से नाराज हो गई तथा खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर बाद स्वजन उसे मनाने के लिए पहुंचे और दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई। इस पर स्वजन ने दरवाजा तोड़ दिया तो मुस्कान फंदे पर लटकी मिली।

    खबरें और भी

    स्वजन ने उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर सीओ जानसठ ऋषिका सिंह व इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए तथा शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा लेकिन स्वजन राजी नहीं हुए। पुलिस ने शव बॉडी बैग में पैक किया तो स्वजन ने हंगामा कर दिया तथा पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर शव बाडी बेग से बाहर निकाल लिया।

    हंगामे की सूचना पर अन्य पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। स्वजन व ग्रामीणों की भीड़ शव को जबरन जनाजे की चारपाई पर रखकर नमाज पढ़ने चली गई और दफनाने की तैयारी शुरू कर दी। नमाज से लौटने के बाद पुलिस ने पुनः स्वजन को समझाया तो कुछ ग्रामीणों के समझाने पर स्वजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत को लेकर गांव में चर्चाएं व्याप्त है।