Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरनगर में मंडप से दुल्हन के लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी

    By Dilshad Ali Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 14 Mar 2026 07:59 PM (IST)

    Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में नई मंडी के ग्रीन फार्म हाउस में शादी समारोह से दुल्हन के 5.59 लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए, जिसमें डेकोरेशन ठेकेद ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. पिता ने ठेकेदार समेत पांच के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा

    2. एक अन्य घर से 2 किलो जेवरात, 50 हजार नकद गायब।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। नई मंडी के जानसठ रोड स्थित मंडप से दुल्हन के साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। इससे दुल्हा-दुल्हन पक्ष में अफरातफरी मच गई। घराती और बरातियों ने जेवरात तलाश किए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मामले को लेकर दुल्हन के पिता ने डेकोरेशन करने वाले ठेकेदार व उसके श्रमिकों पर चोरी कर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

    थाना सिखेड़ा के गांव बिहारीगढ़ निवासी प्रेमचंद की बेटी रक्षा का विवाह समारोह 10 मार्च को जानसठ रोड के ग्रीन फार्म हाउस में था। मंडप में खूब सजावट की गई थी। विवाह की रस्मों के साथ जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। तभी दुल्हा पक्ष की ओर से लगभग 5.59 लाख रुपये दुल्हन के लिए मंगलसूत्र, सोने हार और टीका, कंगन व अंगूठी इत्यादि जेवरात दिए थे।

    जेवरात चोरी होने से दुल्हा-दुल्हन पक्ष में अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों ने जेवरात खूब तलाश किए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। दुल्हन के पिता ने डेकोरेशन ठेकेदार प्रियांशु निवासी बिलासपुर, फूल वर्षा करने वाली लड़की रिया, सीमा, अंजलि, शगुन एवं जोकर का रोल निभाने वाले सनी रावत पर आरोप लगाते हुए नई मंडी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि यह लोग अपने कार्य का पैसा लिए बिना ही विवाह समारोह से चले गए थे। पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया है।

    उधर, मूलरूप से रतनपुरी के गांव बड़सू की रहने वाली पूजा ने भी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा कि मौजूदा समय में वह शांतिनगर कालोनी में किराए के मकान में रहती है।

    नौ मार्च को वह पति प्रदीप के साथ मेरठ के सरधना में भांजी के विवाह समारोह में गई थी। 12 मार्च को लौटकर आई तो उसके कमरे का ताला टूटा था, जबकि अलमारी में रखे जेवरात व 50 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली गई। उसके कमरे से लगभग दो किलो सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए गए हैं।

    खबरें और भी

    आरोप है कि दूसरी मंजिल पर संदीप व आदेश किराएदार रहते हैं। मकान के मेन गेट की उसके तथा संदीप की मां नीलम के पास रहती है। इन्हीं लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।