Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर में घुसकर साथ रहने की जिद पर अड़ी प्रेमिका तो पत्नी ने पी लिया तेजाब

    By Dilshad Ali Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Fri, 27 Mar 2026 12:09 PM (IST)

    Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति की प्रेमिका उसके घर में घुस गई और साथ रहने की जिद करने लगी। इस दौरान व्यक्ति की पत्नी ने तेजाब पी लिया। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती, मुकदमा दर्ज

    2. मुजफ्फरनगर के मुहल्ला सुभाषनगर का मामला।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। मुहल्ला सुभाषनगर में एक व्यक्ति की प्रेमिका अपने पति और साथी के साथ उसके घर में घुस गई और साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इस दौरान उक्त व्यक्ति की पत्नी ने तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पिता ने प्रेमिका व उसके पति समेत तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला के पति और उसकी प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है।

    मुहल्ला सुभाषनगर में ट्रैक्टर चालक चार बच्चों और पत्नी के साथ रहता है। लगभग आठ माह पहले उसकी दोस्ती मुहल्ला खालापार के युवक से हुई। दोनों साथ में मिलकर ऋण दिलाने का काम करने लगे। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक के दोस्त की पत्नी से प्रेम संबंध बन गए तो दोनों घर से फरार हो गए। दोनों ने निकाह कर लिया। स्वजन ने दोनों को तलाश कर बरामद कर लिया था।

    पंचायत में तय हुआ था कि दोनों अपने-अपने घर रहेंगे। आरोप है कि मंगलवार शाम ट्रैक्टर चालक की प्रेमिका अपने पति व साथी के साथ सुभाषनगर स्थित उसके घर पहुंच गई और उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ। ट्रैक्टर चालक की पत्नी ने इसका विरोध किया तो तीनों ने मिलकर मारपीट कर दी।

    इस पर महिला ने तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में इंडियन हास्पिटल ले गए। महिला के पिता ने बताया कि उसकी बेटी की हालत नाजुक है। इस मामले में दामाद की प्रेमिका, उसके पति और एक साथी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और उसकी प्रेमिका को हिरासत में लिया है, जबकि एक आरोपित फरार हो गया.

    खबरें और भी

    महिला अपने प्रेमी के घर पर रहने के लिए पहुंची थी, इसको लेकर दोनों महिलाओं में विवाद हुआ है। महिला ने तेजाब पी लिया, जो उपचाराधीन है। जांच की जा रही है।
    - ब्रजेश कुमार शर्मा, थाना प्रभारी