विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरनगर में वक्फ बिल के विरोध में प्रदर्शन करने वालों पर शिकंजा, पुलिस-प्रशासन ने 300 लोगों को भेजे नोटिस

Published: Wed, 09 Apr 2025 12:57 PM (IST)

मुजफ्फरनगर में वक्फ संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. वक्फ संशोधन बिल के विरोध में अलविदा जुमे पर बांधी थी काली पट्टी
  2. 300 लोगों को किया गया चिह्नित, भेजे गए नोटिस

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। अलविदा जुमे की नमाज पर वक्फ संशोधन बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने वाले लोगों पर पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने ऐसे 300 लोगों को चिह्नित किया है, जो शांति व्यवस्था बिगाड़ सकते थे। पुलिस-प्रशासन ने इन्हें नोटिस भेजकर दो-दो लाख रुपये के मुचलका पाबंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वक्फ संशोधन बिल को लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया था। बावजूद इसके अलविदा जुमे की नमाज पर कुछ लोगों ने काली पट्टी बांधकर वक्फ संशोधन बिल का विरोध किया था। पुलिस और प्रशासन ने फोटो व वीडियो फुटेज के आधार पर ऐसे लोगों को चिह्नित कर मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने दो-दो लाख रुपये के मुचलका पाबंद करने के नोटिस भिजवाए हैं।

पुलिस ने ने नोटिस तामील करना शुरू किया

पुलिस ने नोटिस तामील कराना शुरू कर दिए हैं। जिन लोगों को पुलिस ने नोटिस भेज हैं, उनमें शामिल सरवट निवासी मौलाना नईम शिबली ने बताया कि उन्होंने आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड की काल पर खामोशी से काली पट्टी बांधकर बिल का विरोध किया था। लेकिन पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था भंग करने का हवाला देते हुए नोटिस भेज दिए। नोटिस में 16 अप्रैल को सिटी मजिस्ट्रेट के आफिस में पेश होने के आदेश दिए गए हैं।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि अभी तक तीन सौ लोगों को नोटिस भेज कर मुचलका पाबंद किया जा रहा है। यह वह लोग हैं, जो जिले की शांति व्यवस्था को बिगाड़ सकते हैं। इन पर पैनी नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ेंः नींद की गोलियां खिलाई और फिर सौतेले भाई ने फरसे से काटी गर्दन, बजरंग दल के जिला गोरक्षा प्रमुख की हत्या का खुलासा

ये भी पढ़ेंः तेज रफ्तार कंटेनर पुलिस को रुकवाया तो भागने लगा ड्राइवर, तलाशी लेने पर खुला तस्करी का बड़ा खेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।