Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Muzaffaragar News: एसएसपी की नई पहल, हेड कांस्टेबल रोहताश गुर्जर को बनाया चौकी इंचार्ज, मीरापुर चौकी संभालेंगे

    By Edited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 02:09 PM (GMT+05:30)

    Muzaffarnagar News In Hindi एसएसपी ने शुरू की है एक नई पहल। एसएसपी की परीक्षा में नगर कोतवाली एसओजी की टीम में शामिल हेड कांस्टेबल रोहताश गुर्जर पास ह ...और पढ़ें

    Muzaffaragar News: नई पहल, एसएसपी ने हेड कांस्टेबल को बनाया चौकी इंचार्ज
    Muzaffaragar News: नई पहल, एसएसपी ने हेड कांस्टेबल को बनाया चौकी इंचार्ज

    HighLights

    1. एसएसपी ने दस दिन पहले 16 हेड कांस्टेबलों के लिए थे साक्षात्कार
    2. कप्तान की परीक्षा में रोहताश हुए पास, मीरापुर चौकी के बने इंचार्ज

    मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। अगर आप में काबिलियत है तो आपकी तरक्की के द्वार हमेशा खुले रहेंगे। ऐसी ही एक नई पहल की शुरूआत जिले के पुलिस मुखिया ने की है। उन्होंने एक हेड कांस्टेबल को चौकी का प्रभारी बनाया है।

    ऐसा निर्णय लेने से पहले एसएसपी ने 16 हेड कांस्टेबलों का साक्षात्कार लिया था, जिसमें हेड कांस्टेबल रोहताश कुमार गुर्जर पास हुए और एसएसपी ने उन्हें शाहपुर थाने की मीरापुर चौकी का प्रभारी बना दिया।

    एसएसपी ने शुरू किया एक नया अध्याय

    कहते हैं परिवर्तन प्रकृति का नियम है। इसलिए एसएसपी संजीव सुमन ने जिले की पुलिस में एक नए अध्याय की शुरूआत की है। इस पहल को अमली जामा पहनाने के लिए एसएसपी ने जिले के 16 हेड कांस्टेबल को चिन्हित किए थे, जिनके दस दिन पहले साक्षात्कार लिए गए थे कि अगर उन्हें कोई जिम्मेदारी दी जाती है तो वह उसे किस तरह निभाएंगे।

    इस परीक्षा में एसएसपी ने सभी हेड कांस्टेबलों से विभिन्न बिंदुओं पर घंटों बातचीत की थी लेकिन किसी भी हेड कांस्टेबल को यह जानकारी नहीं थी कि एसएसपी उनका साक्षात्कार क्यों और किस लिए ले रहे है। 

    अच्छे कर्मचारियों की हमेशा रहती है तलाश

    एसएसपी संजीव सुमन का कहना है कि विभाग में अच्छे कर्मचारियों की हमेशा तलाश रहती है। हमेशा यह प्रयास रहता है कि अच्छे कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया जाए, इसीलिए यह निर्णय लिया गया कि अच्छे और जिम्मेदार हेड कांस्टेबलों को भी नई जिम्मेदारी दी जाए। 16 हेड कांस्टेबलों के साक्षात्कार में रोहताश फिट मिले। इसलिए उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।

    ये भी पढ़ेंः School Closed: यूपी के इस शहर में दो दिन स्कूलों की छुट्टी, कल से शहर में भारी वाहन नहीं कर सकेंगे प्रवेश

    कसौटी पर खरा उतरने का रहेगा प्रयास

    उधर, हेड कांस्टेबल रोहताश का कहना है कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसकी कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। टीम वर्क के साथ अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण करेंगे। इससे पहले भी वह कई वारदात का राजफाश कर चुके हैं, जो पुलिस के लिए चुनौती बनी थी। माना जा रहा है कि एसएसपी की इस नई पहल से अन्य पुलिसकर्मियों का भी उत्साहवर्धन होगा।

    खबरें और भी

    चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव

    एसएसपी संजीव सुमन ने कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव भी किया है। एसआइ शिव सिंह नागर को दधेडू चौकी प्रभारी, एसआइ विजय शर्मा भंडुर चौकी प्रभारी, एसआइ शैलेन्द्र गौड़ को कल्याणपुर चौकी से हटाए, एसआइ महेंद्र गौतम हिंडन चौकी प्रभारी बने, हिंडन चौकी प्रभारी नितिन कुमार मंसूरपुर पहुंचे, एसआइ रवि कुमार को पुलिस लाइन से चरथावल चौकी, एसआइ पने सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली भेजा है।

    एसआइ सहीराम सिंह लाइन से कोतवाली, एसआइ धर्म सिंह को लाइन से सिविल लाइन भेजा, एसआइ तेजवीर सिंह को लाइन से नई मंडी, एसआइ नरवीर को लाइन से सिविल लाइन, एसआइ राजू सिंह लाइन से सिखेड़ा थाने, एसआइ सतीश शर्मा को लाइन से पुरकाजी, थाना तितावी के बघरा चौकी प्रभारी ओमेंद्र सिंह को शुक्रताल चौकी प्रभारी बनाया है।