लड़की का विवाह तुड़वाया, लालच दे मतांतरण कराया; यूं हुआ राजफाश और तांत्रिक समेत तीन गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर के चरथावल में पुलिस ने आर्थिक मदद का लालच देकर एक पंजाबी लड़की और उसके भांजे का मतांतरण कराने के आरोप में एक तांत्रिक सहित तीन लोगों के खिल ...और पढ़ें

पुलिस गिरफ्त में आरोपित। सौ. पुलिस
HighLights
आर्थिक लालच दे पंजाबी परिवार का मतांतरण कराया।
तांत्रिक समेत तीन आरोपी, दो पुलिस हिरासत में।
स्वामी यशवीर महाराज ने सख्त कार्रवाई की मांग की।
संवाद सूत्र, जागरण. चरथावल (मुजफ्फरनगर)। आर्थिक मदद का लालच देकर पंजाबी परिवार की लड़की व उसके भांजे का मतांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने एक तांत्रिक सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। बघरा योग साधना आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज द्वारा आरोपितों के विरुद्ध पांच दिन के अंदर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई थी।
थाना क्षेत्र के गांव कसौली निवासी सुरेशपाल सिंह ने दर्ज कराए गए मामले में बताया कि उनके गांव में पंजाबी समाज के दो लोग आकर बस गए थे। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक न थी। 15 वर्ष पूर्व दोनों भाइयों की मृत्यु हो गई। दोनों के तीन-तीन बच्चे थे। बेसहारा बच्चों की देखरेख गांव वाले ही करते आ रहे थे।
आरोप है कि एक तांत्रिक सहित तीन आरोपितों ने समूह बनाकर साजिश के तहत पंजाबी समाज की विवाहित लड़की को बहला-फुसला कर विवाह तुड़वा दिया और उसके बाद महिला व उसके 21 वर्षीय भांजे को आर्थिक मदद का लालच देकर मतांतरण कराया। आरोप है कि भांजे को ईद की नमाज में शामिल कराया और उसके बाद टोपी पहनाकर उसका इंटरनेट मीडिया पर फोटो प्रसारित कर दिया। जिससे हिन्दूओं की भावना को ठेस पहुंची। योग साधना आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने चेतावनी दी थी कि पंजाब समाज की महिला व युवक का मतांतरण कराने वाले आरोपितों के विरुद्ध पांच दिन में कार्रवाई न होने पर धरना दिया जाएगा।
थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि मतांतरण कराने के आरोप में तीन आरोपितों गुफरान, सुफियान पुत्रगण अख्तर व सोनू तांत्रिक उर्फ शादाब पुत्र नजाकत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। सूचना पर उपनिरीक्षक गोविंद चौधरी ने पुलिस टीम के साथ कुटेसरा-कसौली रजवाहा मार्ग से दो आरोपितों सुफियान व सोनू उर्फ शादाब को गिरफ्तार कर लिया है।