Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Muzaffarnagar Case : पुलिस बोली- टीचर ने बच्चे को इसलिए पिटवाया क्योंकि मुस्लिम बच्चों की माताएं...

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 03:40 PM (GMT+05:30)

    Muzaffarnagar Viral Video सोशल मीडिया पर कल सुबह एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में कुर्सी पर बैठी शिक्षिका छात्र अलतमश के धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पण ...और पढ़ें

    Muzaffarnagar School Case : पुलिस बोली- टीचर ने मुस्लिम बच्चे को इसलिए पिटवाया क्योंकि उस बच्चे की मां...
    Muzaffarnagar School Case : पुलिस बोली- टीचर ने मुस्लिम बच्चे को इसलिए पिटवाया क्योंकि उस बच्चे की मां...

    मुजफ्फरनगर, जागरण ऑनलाइन टीम। Muzaffarnagar Viral Video मुजफ्फरनगर के प्राइवेट स्कूल में एक मुस्लिम बच्चे को पिटवाने के मामले में पूरे देश में अब टीचर तृप्ता त्यागी की गिरफ्तारी की मांग की है। कई नेताओं ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुलिस से इस मामले में कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस मामले में काफी गुस्सा जाहिर किया है।

    पुलिस बोली- पहाड़ा याद नहीं तो इसलिए पिटवाया

    मुजफ्फरनगर पुलिस ने इस पूरे मामले में बयान दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने वीडियो में कहा है कि बच्चा पहाड़ा (टेबल) याद नहीं था। इसलिए टीचर ने बच्चे को पिटवाया। साथ में यह भी कहा है कि मुस्लिम माताएं अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं देतीं। इसलिए बच्चों की पढ़ाई का नाश हो जाता है।

    इस वजह से टीचर ने बच्चे को पिटवाया है। पुलिस के इस बयान के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिस के प्रति नाराजगी जाहिर की है। लोगों ने कहा कि पुलिस को तृप्ता त्यागी को गिरफ्तार करना चाहिए इस तरह पुलिस की ओर से गैर जिम्मेदाराना बयान देना हंसी का पात्र है। वहीं कई नेताओं ने भी आरोपी टीचर को गिरफ्तार करने की मांग की है।  

    क्या है पूरा मामला 

    सोशल मीडिया पर कल सुबह एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में कुर्सी पर बैठी शिक्षिका छात्र अलतमश के धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रही है। वह पहले एक छात्र से उसके गाल पर थप्पड़ लगवाती है। इसके बाद दो अन्य छात्रों को बुलाकर गाल और दूसरे से पीठ पर पिटाई करवाती है। पीड़ित छात्र खड़े हुए आंसू बहा रहा है, जबकि उसके निकट बैठा व्यक्ति इस मुद्दे पर हंस रहा है।

      

    खबरें और भी