एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने UP में और खरीदी कृषि भूमि, लाइन में लगकर कराया बैनामा, उत्तराखंड से भी मिलने पहुंचे फैन
Nawazuddin Siddiqui : अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का खेती से गहरा जुड़ाव है। कुछ वर्ष पूर्व अपनी जमीन में पौधारोपण भी किया था।उन्होंने उत्तर प्रदेश मे ...और पढ़ें

बुढ़ाना तहसील में बैनामा प्रक्रिया के दौरान सब रजिस्ट्रार के साथ और लाइन में लगे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी। जागरण
HighLights
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुढ़ाना में 56 बीघा कृषि भूमि खरीदी।
अभिनेता ने उप निबंधक कार्यालय में बैनामा प्रक्रिया पूरी की।
प्रशंसकों से मिले, खेती से जुड़ाव फिर दिखाया।
संवाद सूत्र, बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मशहूर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी जिले के कस्बा बुढ़ाना के मूल निवासी हैं। अभिनेता के तौर पर स्थापित होने के बाद भी उनकी खेती में रुचि पहले की तरह है। पैतृक कस्बे में जमीन से गहरा जुड़ाव दिखाते हुए लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को उप निबंधक कार्यालय बुढ़ाना पहुंचकर बैनामा कराया।
अभिनेता ने गांव हुसैनपुर कलां निवासी जैन परिवार के भाइयों से बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में कुल 56 बीघा कृषि भूमि खरीदी है। उधर, सब रजिस्ट्रार पंकज कुमार जैन का परिवार देहरादून रहता है। उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मिलवाने के लिए उन्हें बुला लिया था।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लिए वे अपने घर से खास व्यंजन बनाकर लाए थे। इसका अभिनेता ने स्वाद लिया।
गुरुवार को अभिनेता करीब शाम चार बजे पहुंचे थे, लेकिन देर होने के कारण केवल दो बैनामे ही हो पाए थे। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे वह फिर से उप-निबंधक कार्यालय पहुंचे, जहां बाकी बचे पांच बैनामे पूरे किए गए। अधिवक्ता प्रशांत शर्मा ने पूरी प्रक्रिया संभाली, जबकि सब-रजिस्ट्रार पंकज कुमार जैन की मौजूदगी में करीब एक घंटे तक कागजी कार्रवाई चली। थंब इम्प्रेशन देने की प्रक्रिया अभिनेता ने लाइन में लगकर पूरी की।
किसी को नहीं किया निराश, सबके साथ खिंचवाए फोटो

इससे पहले जैसे ही अभिनेता कार्यालय पहुंचे, प्रशंसकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई सेल्फी और फोटो खिंचवाने को बेताब था। नवाजुद्दीन ने किसी को निराश नहीं किया और सभी के साथ प्यार से सेल्फी लीं। इस दौरान सब-रजिस्ट्रार पंकज कुमार जैन ने भी देहरादून से अपने परिवार को बुलाया था, उन्होंने अभिनेता के साथ जलपान कराया और यादगार सेल्फी खिंचवाई।
खबरें और भी
लोगों ने की सराहना
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बचपन से ही खेती-बाड़ी से जुड़े रहे हैं, अक्सर कहते हैं कि मिट्टी से जुड़ाव उन्हें सुकून और प्रेरणा देता है। तीन साल बाद पैतृक क्षेत्र लौटकर इस बड़ी खरीदारी से साफ है कि वे अपने गांव और खेती से और मजबूती से जुड़ना चाहते हैं। लोगों ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि अभिनेता के इस कदम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सफलता की चकाचौंध में भी वे अपनी जड़ों को कभी नहीं भूले हैं। इस दौरान बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बुढ़ाना आने पर अपने पुराने दोस्तों व साथियों के चेहरे देख बहुत खुशी होती है।
गुरुवार को पहुंचे थे पैतृक घर
इससे पहले गुरुवार दोपहर को नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने मंझले भाई और फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना स्थित मुहल्ला काजीवाड़ा के अपने पैतृक आवास पहुंचे। सबसे पहले मां मेहरुनिशां से मुलाकात की। फिर भाइयों एडवोकेट अलमासुद्दीन सिद्दीकी और माजुद्दीन सिद्दीकी से मिले। फिर उनके साथ कार से ही बुढ़ाना तहसील परिसर पहुंचे। यहां एडवोकेट प्रशांत शर्मा के चेंबर में कृषि भूमि की खरीद से संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद सब-रजिस्ट्रार पंकज कुमार जैन के कार्यालय पहुंचकर बैनामा की प्रक्रिया पूरी की थी।
तीन वर्ष पूर्व एक भाई से विवाद के चलते बुढ़ाना से बना ली थी दूरी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना के मूल निवासी हैं। वह पहले भी यहां खेती बाड़ी में रुचि दिखा चुके हैं और किसानों के साथ समय बिताया है। उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व अपनी जमीन में पौधारोपण भी किया था। तीन वर्ष पूर्व अपने एक भाई से विवाद के चलते उन्होंने बुढ़ाना से दूरी बना ली थी। हालांकि बैनामा कराने वाले अधिवक्ता प्रशांत शर्मा ने यह बताने से इन्कार कर दिया कि भूमि कितनी है और किसकी है।