यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'दिल्ली किसानों से दूर नहीं...' किसान भाइयों के बीच पहुंचे Rakesh Tikait, आते ही हाईवे के एक तरफ लगवाया जाम
Farmers Protest 2024 भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत मुजफ्फरनगर में दिल्ली देहरादून हाईवे पर बागोवाली चौराहा के निकट चल र ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत मुजफ्फरनगर में दिल्ली देहरादून हाईवे पर बागोवाली चौराहा के निकट चल रहे धरना प्रदर्शन में पहुंच गए हैं। चौधरी राकेश टिकैत का कहना है कि आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ग्रामीण भारत बंद आंदोलन के तहत भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता सभी जगह पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दिल्ली किसानों से दूर नहीं है। केंद्र सरकार को किसानों की जायज मांगों पर ध्यान देना चाहिए और समाधान करना चाहिए। कल यानी 17 फरवरी को सिसौली में होने वाली भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में क्या निर्णय होगा इस पर कल विचार किया जाएगा। राकेश टिकैत ने आते ही हाइवे पर एक तरफ जाम लगवा दिया।
ये भी पढे़ं -

