Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    50 साल का लंबा इंतजार, लगातार संघर्ष... दर्जनों जान गंवाने के बाद जगी सोलानी पर पुल की उम्मीद

    By Rohitash Verma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 05 Jul 2026 03:52 PM (IST)

    मुजफ्फरनगर के योगेंद्रनगर गांव में सोलानी नदी के डूंडी घाट पर पुल बनने की उम्मीद जगी है, जिसके लिए एक सर्वे टीम ने काम शुरू कर दिया है। ...और पढ़ें

    भोपा के योगेंद्रनगर गांव में सोलानी नदी के डूंडी घाट पर पुल निर्माण के लिए सर्वे करने पहुंची मेरठ चौहान एंड चौहान एसोसिएटस की टीम। जागरण

    भोपा के योगेंद्रनगर गांव में सोलानी नदी के डूंडी घाट पर पुल निर्माण के लिए सर्वे करने पहुंची मेरठ चौहान एंड चौहान एसोसिएटस की टीम। जागरण

    HighLights

    1. सोलानी नदी पर पुल निर्माण के लिए सर्वे का काम शुरू हुआ।

    2. 50 साल से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी पार करते थे।

    3. सर्वे होने के बाद योगेंद्रनगर के ग्रामीणों में है खुशी की लहर।

    जागरण संवाददाता, भोपा (मुजफ्फरनगर)। योगेंद्रनगर गांव के लोगों की समस्या को देखते हुए सोलानी नदी के डूंडी घाट पर पुल बनने की उम्मीद जगी है। शनिवार को मेरठ चौहान एंड चौहान एसोसिएट्स की टीम ने सर्वे किया। सर्वे कार्य शुरू होने से ग्रामीणों ने खुशी जताई है।

    वर्ष-1976 में तत्कालीन डीएम एवं पूर्व राज्य सभा के महासचिव योगेंद्र नारायण माथुर बाढ़ का निरीक्षण करने गंगा खादर में पहुंचे थे, तो गांव बख्शीराम कान्हा वाली के ग्रामीणों की दशा देख उन्होंने पूरे गांव को उंचे टिल्ले पर 29 फरवरी 1976 में प्लाट आवंटित कर बसा दिया था। ग्रामीणों ने उनके नाम पर ही गांव का नाम योगेंद्रनगर रखा था। ग्रामीण तो बाढ़ से सुरक्षित हो गए, लेकिन उनके खेत सोलानी नदी के पार ही रह गए।

    किसान अपनी जान जोखिम में डालकर भैंसा-बुग्गी के नीचे ट्रैक्टर की टयूब में हवा भरकर बुग्गी के नीचे बांध कर नदी पार खेती करने जाते हैं, लेकिन 50 साल बीतने पर भी शासन प्रशासन ने सोलानी नदी पर पुल नहीं बनवाया। जिसके चलते दर्जनों लोगों की सोलानी में डूबने से मौत हो चुकी है और अनेक किसानों के भैसों को मौत हो चुकी, ट्रैक्टर पानी में डूबने से खराब हो चुके है। ग्रामीणों को सोलानी नदी पार करने के लिए जिंदगी दांव पर लगानी पड़ रही है।

    शनिवार को डुंडी घाट पर पहुंचे चौहान एंड चौहान एसोसिएटस मेरठ के हैड सर्वेयर मुकुल कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रिज कॉर्पोरेशन के सहायक अभियंता योगेश कुमार के आदेशानुसार उनकी टीम द्वारा लैंड सर्वे किया गया है। ब्रिज प्रपोजल के लिए डुंडी घाट पर दाएं बाएं 50--50 मीटर पैमाइश की गई व योगेन्द्र नगर से डुंडी घाट पर दो किलोमीटर पक्के रास्ते के लिए सर्वे किया गया है।सर्वे करने वाली टीम अरुण चौहान, राहुल कुमार सर्वेयर, सत्यम व रौनक जूनियर के रूप में रहे।

    खबरें और भी

    ग्रामीणों ने जताई खुशी : योगेन्द्र नगर के लोकपाल,सोम डीलर, प्रताप, मुकेश, बृजपाल, वीर सिंह,रमेश, मांगा,राजपाल,ऋषिपाल प्रधान, भूपेंद्र, उमेश,रजनीश, विकेश, साक्षी, संजीव, प्रमोद, जसपाल, दीपक, अजीत,अफसर अली खुशीपुरा,शेवन,इरफान अली अप्पी में पुल निर्माण को लेकर उम्मीद जगी है और उन्होंने खुशी जताई है।