मस्जिद प्रकरण: पुलिस को चकमा देकर सहारनपुर पहुंचे सांसद हरेंद्र मलिक और मुजफ्फरनगर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी
मुजफ्फरनगर में हाउस अरेस्ट किए जाने के बावजूद सपा सांसद हरेंद्र मलिक और जिलाध्यक्ष जिया चौधरी पुलिस को चकमा देकर ...और पढ़ें

सहारनुपर कलक्ट्रेट परिसर से जाते सांसद हरेंद्र मलिक व जिलाध्यक्ष जिया चौधरी। सौ. कार्यकर्ता
HighLights
पुलिस को चकमा देकर हाउस अरेस्ट से निकले नेता।
ध्वस्तीकरण स्थल पर जाने से पुलिस ने रोका।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। सहारनपुर कलक्ट्रेट कूच करने को लेकर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी समेत सभी तहसीलों में नगर अध्यक्षों को हाउस अरेस्ट किया था, लेकिन सांसद हरेंद्र मलिक और जिलाध्यक्ष पुलिस को चकमा देकर सहारनपुर पहुंच गए। सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ ध्वस्त की गई मस्जिद के स्थल पर पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस फाेर्स ने उन्हें जाने नहीं दिया।
सहारनपुर कलक्ट्रेट में प्रशासन ने अवैध मस्जिद को तीन दिन पहले ध्वस्त करा दिया। इसको लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई। समाजवादी पार्टी के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस कार्रवाई का विरोध किया है। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रतिनिधि मंडल बनाकर सहारनपुर भेजने की तैयारी की थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। शहर में प्रेमपुरी मुहल्ले में स्थित समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पूर्व मीडिया प्रभारी साजिद हसन समेत सभी तहसील स्तर पर नगर अध्यक्षों को हाउस अरेस्ट किया गया।
इन सभी के आवास पर रविवार से ही पुलिस बल लगाया गया है। सोमवार को हाउस अरेस्ट के दौरान पुलिस को चकमा देकर सांसद हरेंद्र मलिक, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी सहारनपुर पहुंच गए। दोनों ने सहारनपुर स्थित मंडलायुक्त के कार्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद दोनों ने ध्वस्तीकरण स्थल पर जाने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया।
