Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ससुर की अश्लील हरकतों से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम, ब्लेड से काट दिया गुप्तांग

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 10:36 PM (IST)

    मुजफ्फरनगर में छेड़छाड़ से तंग आकर बहू ने ससुर का गुप्तांग काट दिया। पुलिस ने आरोपित महिला को हिरासत में ले लिया है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. ससुर की छेड़छाड़ से बहू परेशान

    2. काट दिया गुप्तांग

    3. पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया

    संवाद सूत्र, मुजफ्फरनगर। एक गांव में पुत्रवधू ने छेड़छाड़ से तंग आकर अपने ससुर पर जानलेवा हमला करते हुए ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया। पुलिस ने घायल ससुर को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित महिला को भी हिरासत में ले लिया है।


    आरोपित महिला ने बताया कि उसका पति ई-रिक्शा चलाने का काम करता है और उसका ससुर टेम्पो चालक है। महिला का आरोप है कि उसका ससुर पिछले काफी समय से उस पर बुरी नजर रखता था और उसके साथ आए दिन छेड़छाड़ व गलत काम करने का प्रयास करता था।

    महिला ने कई बार ससुर को अपनी मर्यादा में रहने की चेतावनी दी थी, लेकिन ससुर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। शुक्रवार को उसके पति के बाहर जाने के बाद ससुर की कथित अश्लील हरकत से क्षुब्ध होकर महिला ने आपा खो दिया और उसके गुप्तांग पर ब्लेड से वार कर दिया।

    पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाइवे पर चलती रोडवेज बस में लगी आग, बाल-बाल बची 45 यात्रियों की जान

    खबरें और भी