विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर में रिश्तों की मर्यादा तार-तार, चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

Published: Wed, 03 Dec 2025 09:16 AM (IST)

मुजफ्फरनगर एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक चाचा ने अपनी सगी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. मुजफ्फरनगर में रिश्तों की मर्याद तार-तार

  2. चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म

  3. पुलिस ने कराया पीड़िता का मेडिकल

संवाद सूत्र, जागरण, मुजफ्फरनगर। नाबालिग के साथ चाचा ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवा दिया है।

छपार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि कई वर्ष पूर्व उसकी मां की मृत्यु हो गई थी। जबकि दो वर्ष से पिता भी लापता हैं। वह अपने चाचा व चाची के साथ ही रहती थी।

दो दिन पूर्व चाचा ने चाची के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। सोमवार रात में आरोपित चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की।

मंगलवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि लड़की की तहरीर पर आरोपित चाचा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस टीम आरोपित को गिरफ्तार करने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें- 17 साल के आदित्य ने बच्चों को पढ़ाने के लिए बनाया AI रोबोट टीचर, 'रोबोट' फिल्म बनी प्रेरणा



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।