Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: तेजी से बदलेगा मुजफ्फरनगर में मौसम का मिजाज, आने वाले सात दिनों सर्दी का ये है अनुमान

    By Anand PrakashEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 02:57 PM (GMT+05:30)

    Muzaffarnagar Weather Update News In Hindi तेजी से बदलेगा मौसम का मिजाज बढ़ेगी सर्दी। अगले सात दिन में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस गिरावट की स ...और पढ़ें

    अगले सात दिन में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना
    अगले सात दिन में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना

    HighLights

    1. शाम के समय हवा में है ठंडक
    2. रात के तापमान में आई है गिरावट

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। तापमान में गिरावट आएगी, जिससे सर्दी और बढ़ेगी। ऐसे में लोगों को सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। लापरवाही बरतने पर खांसी, जुकाम और बुखार चपेट में ले सकता है।

    धूप और धुंध का दिख रहा असर

    बुधवार को दिन भर मौसम का मिजाज बदलता रहा। कभी तेज धूप निकली, तो धुंध का भी प्रभाव नजर आया। दोपहर तक धुंध रही। वहीं, शाम के समय हवा में ठंड घुल गई। हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। दो दिन में ही तापमान में उतार चढ़ाव रहा है।

    Read Also: Aligarh News: कासगंज विधायक की मर्सडीज कार में सवार लोगों ने युवक को पीटा, बेटे पर मुकदमा

    मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सात दिन में मौसम और तेजी से बदलेगा। न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान तो पांच डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। इससे स्पष्ट है कि सर्दी में शीघ्र ही बढ़ोत्तरी होने वाली है। चिकित्सकों का मानना है कि ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का ज्यादा ख्याल रखा जाना चाहिए।

    Read Also: Woman Fights; बाल पकड़कर एक-दूसरे की लगाई पिटाई, कपड़े भी फटे, देवरानी जेठानी के बीच हुई जमकर लड़ाई, पुलिस से हुई शिकायत

    प्रदूषण भी लगातार कर रहा परेशान

    जिले में वायु की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को जहां एक्यूआइ 201 था, वह बुधवार को 258 तक पहुंच गया। इसके एक दिन पहले ही एक्यूआइ 293 रहा था, जो वायु गुणवत्ता की खराब हालत को दर्शाता है।

    खबरें और भी

    वायु प्रदूषण कम करने को लेकर प्रदूषण नियंत्रण विभाग लगातार कार्रवाई भी कर रहा है, लेकिन जहां तहां कचरा जलाने वाले और फसलों के अवशेष जलाने के साथ ही खुले में पड़ी निर्माण सामग्री तथा निर्माण के दौरान पानी का नियमित छिड़काव नहीं करने से धूल के कण हवा में घुल रहे हैं। इससे वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है।