Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुजफ्फरनगर से हारे संजीव बलियान तो भाजपा के इस नेता पर लगाया बड़ा आरोप, कहा; जो जयचंद की भूमिका में रहे उन पर...

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 06:42 PM (IST)

    भाजपा के संजीव बलियान चुनाव में 25 हजार से भी कम वोट से हारे। सपा के हरेंद्र सिंह मलिक को 470721 लाख वोट मिले। वहीं संजीव बलियान को 446049 लाख वोट मिल ...और पढ़ें

    संजीव बलियान मुजफ्फरनगर से भाजपा प्रत्याशी थे।
    संजीव बलियान मुजफ्फरनगर से भाजपा प्रत्याशी थे।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर : लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा प्रत्याशी डा. संजीव बालियान ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम का नाम लिए बगैर कहा, शिखंडी ने अंदर रहकर बाहर वालों के लिए काम किया, सपा को चुनाव लड़वाया। इसके साथ ही कहा, लोकसभा चुनाव में जो जयचंद की भूमिका में रहे, उन पर पार्टी कार्रवाई करेगी।

    हिंदू वोट का बिखराव भी बताया हार की वजह 

    उन्होंने सपा सांसद हरेंद्र मलिक पर राजनीति में परिवारवाद का आरोप लगाया। कहा, 10 साल पहले यहां परिवारवाद की राजनीति थी, अब फिर वहीं दौर आ गया है। बालियान ने हार की वजह मुस्लिम मतों का एकजुट और हिंदू मतों में बिखराव और मत प्रतिशत कम होना बताया। कहा, नए सांसद आरोप लगाने के बजाए विकास पर ध्यान दें।

    25 हजार से भी कम वोटों से हारे थे बलियान 

    भाजपा के संजीव बलियान चुनाव में 25 हजार से भी कम वोट से हारे। सपा के हरेंद्र सिंह मलिक को 470721 लाख वोट मिले। वहीं संजीव बलियान को 446049 लाख वोट मिले। हरेंद्र सिंह मलिक से उनकी हार का अंतर 24, 672 रहा। वहीं बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति भी काफी वोट समेट ले गए। प्रजापति को 143707 लाख वोट मिले।