Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Meerut News : 'साहब, मेरी बेटी को बंधक बना रखा है कुछ भी गलत हो सकता है' फरियाद लेकर थाने पहुंचा पिता

    Updated: Tue, 03 Sep 2024 04:01 PM (IST)

    पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पूर्व नोएडा ले जाकर भी उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई। तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया था। आरोपित लोग उसकी बे ...और पढ़ें

    विवाहिता को मायका पक्ष से बात नहीं करने देते ससुराल के लोग
    विवाहिता को मायका पक्ष से बात नहीं करने देते ससुराल के लोग

    जागरण संवददाता, खतौली। एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को उसके ससुराल वालों ने बंधक बना रखा है। उससे बातचीत नहीं करने देते हैं, जबकि उसके साथ निरंतर मारपीट की जा रही है। पीड़ित स्वजन ने बेटी को बंधनमुक्त कराने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।

    हत्या करने के प्रयास का लगाया आरोप

    मोहल्ला देवीदास निवासी अर्चना वर्मा की पुत्री वर्षा का विवाह खतौली के ही मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी मयंक वर्मा के साथ हुआ था। विवाह के बाद ससुराल पक्ष के लोग वर्षा का उत्पीड़न करने लगे। इसकी शिकायत मायका पक्ष की गई तो आरोपित आक्रोशित हो गए। आरोप है कि एक सितंबर की दोपहर को वर्षा के पति मयंक व उसके सास-ससुर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया।

    घर पर बंधक बनाने का आरोप

    विवाहिता पर धारदार हथियार से प्रहार कर उसे गंभीर घायल कर दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने विवाहिता को मारपीट कर बंधक बना रखा है। उसके मायके वालों को मिलने नहीं दे रहे हैं।

    पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पूर्व नोएडा ले जाकर भी उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई। तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया था। आरोपित लोग उसकी बेटी की हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। इंस्पेक्टर उमेश कुमार रोरिया ने बताया कि पारिवारिक विवाद है। विवाहिता की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी जांच कराई जा रही है। मामले में आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए टीम भेजकर दबिश दी गई है।

    खबरें और भी