विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खातों से अचानक गायब हुई रकम... नोएडा में 350 PNB ग्राहकों की शिकायत पर हिला बैंकिंग सिस्टम, CBI जांच शुरू

Published: Fri, 30 Oct 2026 05:50 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2026 06:58 AM (IST)

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की ऐच्छर शाखा में कर्मियों द्वारा खाताधारकों की रकम में हेरफेर का आंकड़ा और बढ़ सकता ...और पढ़ें

पीएनबी पहुंच 350 खाताधारकों ने दर्ज कराई हेरफेर की शिकायत, सीबीआई जांच शुरू

पीएनबी पहुंच 350 खाताधारकों ने दर्ज कराई हेरफेर की शिकायत, सीबीआई जांच शुरू

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव में संचालित पीएनबी बैंक शाखा में धनराशि में हेरफेर का मामला

  2. सुबह से ही बड़ी संख्या में खाताधारक पहुंचे बैंक, धनराशि की जांच करा दर्ज कराई शिकायत

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की ऐच्छर शाखा में कर्मियों द्वारा खाताधारकों की रकम में हेरफेर का आंकड़ा और बढ़ सकता है। तीसरे दिन भी खाताधारकों ने अपने खातों की जांच कराने के बाद रकम में हेरफेर की शिकायतें दर्ज कराईं।

बैंक में शिकायत दर्ज कराने वाले खाताधारकों की संख्या 350 से अधिक हो चुकी है। मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है।

पुलिस को भी करीब 10 और शिकायती पत्र मिले हैं। इनके आधार पर हेरफेर की रकम 20 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुकी है। इसके करीब 200 करोड़ से अधिक होने की आशंका जताई जा रही है।

श्रीचंद की तहरीर पर बुधवार को बीटा-दो कोतवाली पुलिस ने बैंककर्मियों के खिलाफ खाताधारकों की जमा राशि व एफडी तोड़कर करोड़ों रुपये की हेरफेर का केस दर्ज किया था। इसमें 21 खाताधारकों की 10 करोड़ से अधिक की रकम में हेरफेर का आरोप है।

गुरुवार को खातों की जांच कराने के बाद 350 से अधिक पीड़ितों ने खाते खाली होने की शिकायतें दर्ज कराई हैं। ऐसे में गड़बड़ी की रकम व पीड़ितों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

फिलहाल पूरे मामले में पीएनबी प्रबंधन ने चुप्पी साध रखी है। सूत्रों का कहना है कि बैंक के उच्चाधिकारियों को कई महीने पहले ही उक्त शाखा में हेरफेर की भनक लग गई थी। इससे तत्कालीन बैंक मैनेजर समेत पांच कर्मियों को निलंबित कर विभागीय विजिलेंस जांच शुरू करा दी गई थी। जांच में हेरफेर की रकम काफी अधिक मिली।

इसके बाद बैंक के उच्चाधिकारियों ने मामला सीबीआई को सौंपते हुए जांच शुरू कराई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि पहले मिली शिकायतों के आधार पर अज्ञात बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुछ और शिकायती पत्र मिले हैं। इनके आधार पर हेरफेर की गई रकम 20 करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है।

पंजाब नेशनल बैंक के रीजनल जोनल मैनेजर राजेश भौमिक ने बताया कि तीन ग्राहकों के रुपये लौटाए गए हैं। एक-एक कस्टमर की जांच करने के बाद उन्हें पैसे लौटाए जाएंगे।

पुराने स्टाफ के लोगों को सस्पेंड और ट्रांसफर किया गया है। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। बैंक की टीम की तरफ से भी इंटरनल जांच चल रही है। गड़बड़ी में शामिल बैंक कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।