विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 लाख वाहन चालकों को राहत देने वाले चिल्ला एलिवेटेड रोड का 65 प्रतिशत काम पूरा, 4 महीने पहले मिलेगी राहत

Published: Fri, 30 Oct 2026 03:52 PM (IST)

चिल्ला एलिवेटेड रोड का 65 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिससे दिल्ली और नोएडा के बीच यात्रा करने ...और पढ़ें

इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले करीब 10 लाख वाहन चालकों को इसका लाभ होगा। एआई इमेज

इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले करीब 10 लाख वाहन चालकों को इसका लाभ होगा। एआई इमेज

HighLights

  1. चिल्ला एलिवेटेड रोड का 65% निर्माण कार्य पूरा।

  2. दिसंबर 2027 से चार माह पहले मिलेगी जाम से राहत।

  3. दिल्ली-नोएडा के 10 लाख वाहन चालकों को होगा लाभ।

कुंदन तिवारी, नोएडा। दिल्ली और नोएडा के बीच रोजाना सफर करने वाले वाहन चालकों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण करीब 65 प्रतिशत पूरा हो चुका है। परियोजना को तय समय दिसंबर 2027 से चार माह पहले पूरा करने की संभावना है।

सड़क शुरू होने पर चिल्ला सीमा से महामाया फ्लाईओवर तक लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले करीब 10 लाख वाहन चालकों को इसका लाभ होगा।

दिल्ली और नोएडा के बीच यातायात होगा सुगम

महाप्रबंधक सिविल एसपी सिंह ने बताया कि छह लेन की यह एलिवेटेड रोड दिल्ली के मयूर विहार की ओर से आने वाले वाहनों को सीधे नोएडा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगी। इससे ग्रेटर नोएडा, आगरा और लखनऊ की ओर जाने वाले चालकों को शहर के भीतर जाम से नहीं गुजरना पड़ेगा। सड़क से दिल्ली और नोएडा के बीच यातायात सुगम होने की उम्मीद है।

कहां तक पहुंची प्रगति रिपोर्ट?

परियोजना की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, कुल 1567 पाइल्स में से 1300 का निर्माण पूरा हो गया है। 271 पाइल कैप में से 220 और 271 पियर शाफ्ट में से 150 बन चुके हैं। परियोजना की भौतिक प्रगति 65 प्रतिशत और वित्तीय प्रगति 42 प्रतिशत है। अब तक करीब 200 करोड़ रुपये का काम पूरा किया जा चुका है।

elivated-road (1)

सेक्टर-94 और यमुना तटबंध से जुड़ेगा एलिवेटेड रोड

चिल्ला एलिवेटेड रोड को सेक्टर-94 में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड से जोड़ने की योजना है। आगे यमुना तटबंध के जरिये भी संपर्क मार्ग विकसित किया जाएगा। इससे दिल्ली से नोएडा होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।

तटबंध से जेवर एयरपोर्ट तक करीब 50 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड की डीपीआर एनएचएआई तैयार कर रहा है। शहर में तीन प्रमुख एलिवेटेड रोड परियोजनाओं पर काम या तैयारी जारी है।

यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी

महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-94 तक बनने वाली सड़क की डीपीआर तैयार है और इसे चिल्ला एलिवेटेड रोड से जोड़ने की योजना है। यमुना तटबंध से जेवर एयरपोर्ट तक करीब 50 किलोमीटर लंबी सड़क की डीपीआर भी एनएचएआई बना रहा है। वहीं, रजनीगंधा से सेक्टर-62 तक एमपी-1 मार्ग पर एलिवेटेड रोड की डीपीआर तैयार की जा रही है। इससे शहर के भीतर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- नोएडा में 1600 करोड़ की बिजली चोरी में सिर्फ दो गिरफ्तारियां, ACP हटाए गए और थाना प्रभारी निलंबित

यह भी पढ़ें- 22 की उम्र में UPSC, 7 साल में SSP से बनीं नोएडा जोन की पहली महिला DCP; कला की भी शौकीन हैं IPS प्रीति यादव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।