Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से आगे मेट्रो का विस्तार, बिना ट्रैफिक रोके एक्सप्रेसवे के ऊपर बिछा मेट्रो का नया ढांचा

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 06:54 PM (IST)

    डीएमआरसी ने नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन से ब्लू लाइन के विस्तार के लिए NH-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 58 मीटर का स्टील स्पैन सफलतापूर्वक स्थापि ...और पढ़ें

    डीएमआरसी ने NH-9 पर 58 मीटर स्टील स्पैन सफलतापूर्वक स्थापित किया।

    डीएमआरसी ने NH-9 पर 58 मीटर स्टील स्पैन सफलतापूर्वक स्थापित किया।

    HighLights

    1. डीएमआरसी ने NH-9 पर 58 मीटर स्टील स्पैन सफलतापूर्वक स्थापित किया।

    2. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के ऊपर मेट्रो ब्लू लाइन का विस्तार।

    3. व्यस्त यातायात बाधित किए बिना 'रिवर्सल' संचालन बेहतर होगा।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की ओर से ब्लू लाइन के विस्तार (नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी स्टेशन से आगे) पर एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के ऊपर 58 मीटर लंबा स्टील स्पैन सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है।

    यह एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि है, जो बिना यातायात बाधित किए एक्सप्रेसवे के ऊपर से मेट्रो का नया ट्रैक (वायाडक्ट) गुजारने में मदद करेगी। यह ढांचा ब्लू लाइन के अंत में ट्रेन के ''रिवर्सल और टर्नबैक'' संचालन को बेहतर बनाने के बुनियादी ढांचे का हिस्सा है। इस विस्तार और ढांचागत काम से आने वाले समय में व्यस्त मार्ग पर मेट्रो परिचालन और फ्रीक्वेंसी को दुरुस्त रखने में बड़ी मदद मिलेगी।

    बता दें कि इस स्पैन के माध्यम से मेट्रो ट्रेनों के लिए ''रिवर्सल सुविधा'' का निर्माण किया जा रहा है, जिससे ट्रेनें अपनी यात्रा पूरी करने के बाद आसानी से दिशा बदल सकेंगी। इस सेक्शन में 58 मीटर और 73 मीटर के दो विशेष स्टील स्पैन लगाए जाने हैं, जो एनएच 9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को पार करेंगे।

    58 मीटर का स्पैन पियर 384 और 385 के बीच स्थापित किया गया है, जबकि दूसरा स्पैन अगले कुछ माह में लगाया जाएगा। इस रिवर्सल सुविधा का सिविल कार्य वर्ष के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद ट्रैक बिछाने और बिजली लगाने का कार्य किया जाएगा।

    यह कार्य डीएमआरसी के इंजीनियरों के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, क्योंकि नीचे व्यस्त हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक एक दिन के लिए भी नहीं रुका। स्पैन को पियर 384 के पास एक चालू ओवरहेड हाईटेंशन लाइन के नीचे से भी गुजारना पड़ा।

    खबरें और भी

    प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि इस आपरेशन के लिए महीनों की योजना और सटीकता से काम करने की आवश्यकता थी। पूरे कार्य पर डीएमआरसी के इंजीनियरों ने चौबीसों घंटे निगरानी रखी। खींचने का कार्य 20 जुलाई से 22 जुलाई तक लगातार दो दिनों और रातों तक किया गया, जबकि ट्रैफिक सामान्य रूप से चलता रहा।

    डीएमआरसी ने पहले भी दिल्ली एनसीआर में व्यस्त हाईवे के ऊपर निर्माण कार्य सफलतापूर्वक किया है, लेकिन यह संभवतः पहला अवसर है जब मेट्रो वायाडक्ट किसी चालू एक्सप्रेसवे के ऊपर से गुजरा है।

    यह भी पढ़ें: सालों का इंतजार खत्म! गुलिस्तानपुर, पाली और घंघोला के किसानों को जल्द मिलेंगे आबादी भूखंड