विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति को प्रेमिका संग देख भड़की पत्नी, फ्लैट में दोनों महिलाओं के बीच जमकर मारपीट; वीडियो वायरल

Published: Sun, 09 Aug 2026 01:34 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी-2 में एक महिला ने अपने पति की महिला मित्र के साथ जमकर मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी-2 में एक महिला ने अपने पति की महिला मित्र के साथ जमकर मारपीट की। इमेज एआई

ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी-2 में एक महिला ने अपने पति की महिला मित्र के साथ जमकर मारपीट की। इमेज एआई

HighLights

  1. गौर सिटी-2 में पत्नी ने पति की महिला मित्र को पीटा।

  2. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ।

  3. पुलिस पहुंची पर किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। इंटरनेट मीडिया पर एक युवक के सामने दो महिलाओं में जमकर हो रही मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। घटनाक्रम बिसरख कोतवाली क्षेत्र की गौर सिटी दो के 14वें एवेन्यू के एक फ्लैट का बताया जा रहा है।

चर्चा है कि पति फ्लैट में अपनी प्रेमिका के साथ मौजूद था। इसी बीच पहुंची पत्नी उसे देख कर भड़कते हुए आपा खो बैठी। पति के सामने ही दाेनों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों गौर सिटी-दो पुलिस चौकी पहुंचे, लेकिन एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत नहीं दी।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-168 निवासी महिला का पति से विवाद चल रहा है। दंपती अलग-अलग रह रहे हैं। शुक्रवार को दोनों के बीच एक मामले में कोर्ट में सुनवाई होनी थी। पत्नी इंतजार करती रही, लेकिन पति कोर्ट नहीं पहुंचा। पत्नी कोर्ट से सीधा यह जानने पति के फ्लैट पर पहुंच गई कि वह कोर्ट क्यों नहीं आया था।

फ्लैट में महिला ने अपने पति के साथ उसकी प्रेमिका को देखा। दोनों के बीच कुछ देर कहा सुनी हुई, फिर जमकर मारपीट होने लगी। मौके पर पहुंचे किसी व्यक्ति ने दोनों के बीच हो रही मारपीट का वीडियो बना कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

वीडियो संज्ञान में लेकर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। तब पता चला कि फ्लैट पति की महिला मित्र का है। वह अपना फ्लैट खाली कर रही थी। मदद के लिए महिला के पति को बुलाया था। इसी दौरान पहुंची पत्नी का युवती से विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट हुई।

प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह का कहना है कि विवाद के बाद दोनों पक्ष पुलिस चाैकी पहुंचे थे। लेकिन किसी भी पक्ष ने एक दूसरे पर कार्रवाई के लिए लिखित में शिकायती पत्र नहीं दिया।