Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में स्वीमिंग पूल और जिम को मिली एनओसी, 20 आवेदन अटके

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 11:12 PM (IST)

    गर्मी के आगमन के साथ, ग्रेटर नोएडा में स्वीमिंग पूल और जिम के संचालन के लिए एनओसी प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला खेल विभाग को 434 आवेदन मिले, जिनमें से ...और पढ़ें

    गर्मी के आगमन के साथ, ग्रेटर नोएडा में स्वीमिंग पूल और जिम के संचालन के लिए एनओसी प्रक्रिया तेज हो गई है। इमेज एआई

    गर्मी के आगमन के साथ, ग्रेटर नोएडा में स्वीमिंग पूल और जिम के संचालन के लिए एनओसी प्रक्रिया तेज हो गई है। इमेज एआई

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। गर्मी आते ही स्वीमिंग पूल संचालन की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला खेल विभाग के पास 356 स्वीमिंग पूल और 78 जिम संचालकों ने एनओसी के लिए आवेदन किया है। इनमें 58 स्वीमिंग पूल और 11 जिम को एनओसी जारी कर दी गई है, जबिक महिला लाइफ गार्ड की तैनाती नहीं होने के कारण 20 स्वीमिंग पूल के आवेदन को खारिज कर दिया गया। उन्हें मानकों का पालन कर दोबारा आवेदन करने के लिए कहा गया है।

    दरअसल, स्वीमिंग पूल और जिम के संचालन को हर माह खेल विभाग तमाम मानकों को आधार मानकर एनओसी करता है। इसके लिए बतौर 20 हजार रुपए की फीस भी चुकानी होती है। जिला खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में जिम व स्वीमिंग पूल के संचालन को लेकर कुल 434 आवेदन मिले हैं। इनमें से 69 को स्वीकृति प्रदान की गई है। 20 स्वीमिंग पूल को दोबारा से आवेदन के लिए कहा गया है।

    वहीं आवेदकों से फार्म में गलती न करने की भी सलाह दी गई है। खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एनओसी के लिए पहले सिटी मजिस्ट्रेट को नोडल नामित किया गया था, अब इसमें बदलाव कर डिप्टी कलक्टर पद को जिम्मेदारी दी गई है। आवेदक पुराने नियम के तहत सिटी मजिस्ट्रेट के नाम आवेदन दे रहे हैं, इसके कारण भी आवेदन लौटाए जा रहे हैं।

    जिला प्रभारी क्रीड़ाधिकारी डा. परवेज अली का कहना है कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 20 सोसायटी, स्कूल, क्लब और होटल मैनेजमेंट से मिले स्विमिंग पूल के आवेदन में गलती मिलने पर इनकी एनओसी को रोक दिया गया है। कई स्विमिंग पूल संचालकों ने महिला लाइफ गार्ड के पेपर नहीं दिखाए, इस वजह से उनकी फाइल रोकी गई है। साथ ही कई संचालकों ने पूल में भरने वाले पानी के लिए अलग से कनेक्शन नहीं दिखाया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: यीडा की नई आवासीय भूखंड योजना, ग्रेटर नोएडा में घर बनाने का सुनहरा अवसर