Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में RERA की बड़ी कार्रवाई, 20.40 करोड़ बकाया पर छह बिल्डरों के आठ दफ्तर सील

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 10:43 PM (GMT+05:30)

    ग्रेटर नोएडा में दादरी तहसील प्रशासन ने RERA के 20.40 करोड़ रुपये के रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) जमा न करने पर छह बिल्डरों के आठ कार्यालय सील कर दिए हैं। ब ...और पढ़ें

    RERA के 20.40 करोड़ रुपये के रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) जमा न करने पर छह बिल्डरों के आठ कार्यालय सील कर दिए हैं। जागरण

    RERA के 20.40 करोड़ रुपये के रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) जमा न करने पर छह बिल्डरों के आठ कार्यालय सील कर दिए हैं। जागरण

    HighLights

    1. RERA बकाया न चुकाने पर 8 बिल्डर कार्यालय सील।

    2. दादरी तहसील ने 20.40 करोड़ रुपये की वसूली की कार्रवाई की।

    3. महागुन ग्रुप सहित छह बिल्डरों पर सख्त एक्शन।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। दादरी तहसील प्रशासन की टीम ने RERA द्वारा जारी रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) जमा न करने पर छह बिल्डरों के आठ ऑफिस सील कर दिए हैं। यह कार्रवाई बिल्डरों द्वारा बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद रकम जमा न करने पर की गई।

    यह कार्रवाई UP RERA द्वारा जारी RC के आधार पर बकाया वसूली की प्रक्रिया में की गई। दादरी तहसील टीम ने पहले नोटिस और चेतावनी भेजी, लेकिन जब बिल्डरों ने पैसे जमा नहीं किए, तो टीम ने कार्रवाई करते हुए ऑफिस सील कर दिए।

    बिल्डरों पर प्रोजेक्ट में देरी, घर खरीदारों को परेशान करने और RERA के नियमों की अनदेखी करने का आरोप है। RERA ने RC जारी कर वसूली का आदेश दिया था, लेकिन बिल्डरों ने आदेशों को नज़रअंदाज़ कर दिया। अब ऑफिस सील करके सख्त कार्रवाई की गई है। इनमें से महागुन ग्रुप की तीन कंपनियों को 5 करोड़ रुपये के RC जमा न करने पर सील किया गया है।

    दादरी तहसील में बिल्डरों द्वारा अपने प्रोजेक्ट में घर न देने के कारण जिला प्रशासन के पास सैकड़ों करोड़ रुपये के RC वसूली के लिए पेंडिंग हैं।

    जिन बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है:

    बिल्डर का नाम प्रोजेक्ट/सेक्टर बकाया रकम
    रेडिकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर-16C 3 करोड़ रुपये
    हवेली वैलेंसिया - 71 लाख रुपये
    एलिगेंट बिल्डर्स - 10 करोड़ रुपये
    फ्लोरल - 30 लाख रुपये
    महागुन ग्रुप (नेक्साजेन, धन्या प्रमोटर्स, हाबे इंफ्रा) तीन कंपनियां 5 करोड़ रुपये
    ईकोग्रीन बिल्डर्स - 1.40 करोड़ रुपये

    खबरें और भी