ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बड़ा फेरबदल, 12 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राधिकरणों में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से 12 अधिकारियों व कर्मचारियों को अन्य प्राधिकरणों में स्थानांतरित किया गया है, साथ ही कुछ को ग्रेटर नोएडा में नई तैनाती मिली है।

12 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला अन्य प्राधिकरण में कर दिया गया।
HighLights
यूपी शासन ने प्राधिकरणों में तबादले किए।
ग्रेटर नोएडा से 12 अधिकारी-कर्मचारी स्थानांतरित।
विकास कार्यों में तेजी लाने का मुख्य उद्देश्य।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश शासन ने प्राधिकरणों में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला किया है। ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण में प्रबंधक, सहायक निदेशक उद्यान और विधि अधिकारी सहित 12 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला अन्य प्राधिकरण में कर दिया गया है। वहीं कुछ को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भेजा गया है। शासन के आदेश के तहत नवीन तैनाती वाले स्थान पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करना होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के उप महाप्रबंधक (सिविल) विजय कुमार रावल, वरिष्ठ प्रबंधक सिविल राजीव कुमार और प्रबंधक कैलाश चंद्र भाटी को ग्रेटर नोएडा में तैनाती दी गई है। ग्रेटर नोएडा में प्रबंधक सिविल के पद पर तैनात नरोत्तम को नोएडा प्राधिकरण में भेजा गया है।
योगेंद्र पाल सिंह को बीडा झांसी में प्रबंधक सिविल के पद पर तैनात किया गया
नरोत्तम प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में वर्क सर्किल-सात के साथ उद्यान विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। प्रबंधक सिविल योगेंद्र पाल सिंह को ग्रेटर नोएडा से बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) झांसी में प्रबंधक सिविल के पद पर तैनात किया गया है।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला
प्रबंधक हेमंत कुमार सिंह को निर्माण खंड-दो बरेली यूपीसीडा में प्रबंधक सिविल, प्रबंधक विवेक कुमार विद्युत यांत्रिक को ग्रेटर नोएडा से यूपीसीडी, बुद्ध विलास सहायक निदेशक उद्यान को नोएडा, अरविंद कुमार भाटी वरिष्ठ सहायक को ग्रेटर नोएडा से नोएडा, राकेश कुमार गौतम कनिष्ठ सहायक को ग्रेटर नोएडा से यूपीसीडा कानपुर, चंद्रकांत सक्सेना कनिष्ठ सहायक को ग्रेटर नोएडा से यमुना प्राधिकरण, किशोर चंद्र शर्मा निजी सचिव को ग्रेटर नोएडा से नोएडा, भारत सहायक लेखाकार को ग्रेटर नोएडा से यीडा, रवींद्र कुमार विधि अधिकारी को ग्रेटर नोएडा से विधि कार्यालय प्रयागराज यूपीसीडा कानपुर में विधि अधिकारी के पद पर और रश्मि सिंह सहायक विधि अधिकारी को ग्रेटर नोएडा से यीडा भेजा गया है।

