विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में 6% आबादी प्लाट का इंतजार खत्म, प्राधिकरण ने जारी की चार गांवों की सूची

By Ranjeet MishraEdited By: Anup Tiwari
Published: Tue, 01 Sep 2026 07:26 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कासना, हबीबपुर, सैनी और लखनावली सहित चार गांवों के 15 पात्र किसानों के लिए 6% आबादी ...और पढ़ें

आबादी प्लाट का इंतजार खत्म।

आबादी प्लाट का इंतजार खत्म।

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 6% आबादी प्लाट की सूची जारी की।

  2. कासना, हबीबपुर, सैनी, लखनावली के 15 किसान पात्र घोषित।

  3. पात्रता 28 जनवरी 1991 की खतौनी के आधार पर तय।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने अपने अधिसूचित क्षेत्र के चार गांवों के अर्जित भूमि के सापेक्ष 6 प्रतिशत आबादी प्लाट के पात्र कृषकों की सूची जारी की है। इस मामले में प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी (भूलेख) ने 31 अगस्त 2026 को पात्र किसानों की सूची जारी कर दी है।

प्राधिकरण के अनुसार ग्राम कासना, हबीबपुर, सैनी और लखनावली के उन कृषकों की पात्रता का निर्धारण किया गया है, जिनकी भूमि 28 जनवरी 1991 को खतौनी में दर्ज खातेदार के नाम थी। प्राधिकरण में उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर सीईओ के निर्देश पर यह सूची तैयार की गई है।

जारी सूची में ग्राम कासना के एक, हबीबपुर के 5, सैनी के 7 और लखनावली के 2 समेत कुल 15 खातेदारों को पात्र माना गया है।

15 दिन के भीतर दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

सूची में खाता संख्या, खसरा संख्या, अर्जित क्षेत्रफल, अर्जित भूमि का प्रतिकर प्राप्त करने की तिथि, 1991 की खतौनी के अनुसार खातेदार का नाम और 4 और 6 प्रतिशत के हिसाब से प्रस्तावित भूखंड का क्षेत्रफल वर्ग मीटर में दर्शाया गया है।

जैसे सैनी गांव के यशदत्त, राजेंद्र कुमार सहित अन्य को 567.6 वर्ग मीटर और लखनावली के हरचन्दी को 212.4 वर्ग मीटर का भूखंड पात्रता में दिखाया गया है।

प्राधिकरण ने कहा है कि इस भूमि के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति है तो वह 15 दिन के भीतर प्राधिकरण कार्यालय में लिखित रूप में आपत्ति दर्ज करा सकता है। 

यह भी पढ़ें- YEIDA में घरों की बढ़ती मांग पर बड़ा दांव, ग्रुप हाउसिंग के पांच भूखंडों की योजना जल्द होगी लॉन्च

यह भी पढ़ें- YEIDA ने सात औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया रद, 11 और पर फैसला बाकी