Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लिगेसी पॉलिसी के बावजूद बिल्डरों की मनमानी, कार्रवाई को लेकर यीडा बोर्ड बैठक में होगा फैसला

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 08:25 AM (IST)

    बिल्डर लिगेसी प्रोजेक्ट पॉलिसी का लाभ लेने के बावजूद परियोजनाएं पूरी करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यीडा की आगामी बोर्ड बैठक में इन बिल्डरों पर चर्च ...और पढ़ें

    अधूरे बिल्डर प्रोजेक्ट की फाइल फोटो।सौजन्य- जागरण

    अधूरे बिल्डर प्रोजेक्ट की फाइल फोटो।सौजन्य- जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। लिगेसी प्रोजेक्ट पॉलिसी लागू होने के बावजूद बिल्डर परियोजना को पूरा कर घर खरीदारों को कब्जा देने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यीडा की आगामी बोर्ड बैठक में इन बिल्डरों को लेकर प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। लिगेसी प्रोजेक्ट पॉलिसी के तहत सात बिल्डरों ने लाभ लिया था, लेकिन तीन बिल्डर की प्राधिकरण को बकाया भुगतान कर रहे हैं।

    बिल्डर परियोजना में फंसे घर खरीदारों की समस्या हल करने के लिए प्रदेश सरकार ने अमिताभकांत समिति की सिफारिशों पर लिगेसी प्रोजेक्ट पॉलिसी लागू की थी। इसके तहत बिल्डरों को बकाया रकम का 25 प्रतिशत राशि आवेदन के साथ जमा करनी थी। इस राशि के सापेक्ष प्राधिकरण को परियोजना में फ्लैट को अधिभोग प्रमाण पत्र जारी कर खरीदारों के पक्ष में लीजडीड का रास्ता साफ करना था।

    यीडा में सात बिल्डरों ने पॉलिसी के तहत आवेदन किया। इससे 461 घर खरीदारों की लीजडीड हो गई, लेकिन अब इसके आगे मामला अटका हुआ है। तीन बिल्डरों से अगली किस्त मिलने के बाद कुछ और फ्लैट की लीजडीड संभावित है, लेकिन चार बिल्डरों के मामले शासन या हाई कोर्ट में लंबित हैं।

    यीडा की आगामी बोर्ड बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक शासन में विचाराधीन प्रकरणों पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया जाएगा। प्रकरणों पर फैसला होने से प्राधिकरण के लिए भी आगे का रास्ता आसान हो जाएगा। बिल्डरों को लेकर प्राधिकरण भी कार्रवाई का निर्णय ले सकेगा।

    खबरें और भी