ग्रेटर नोएडा में कार की छत पर स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने 5 छात्रों को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में एक विश्वविद्यालय के पास कार की छत पर स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच छात्रों को गिरफ्तार किया है। ये छा ...और पढ़ें
-1776065957117_m.webp)
पुलिस ने पांच छात्रों को किया गिरफ्तार। जागरण
HighLights
दनकौर में कार की छत पर स्टंट का वीडियो वायरल।
पुलिस ने पांच विश्वविद्यालय छात्रों को किया गिरफ्तार।
सोशल मीडिया रील बनाने के लिए जान जोखिम में डाली।
संवाद सहयोग, दनकौर (ग्रेटर नोएडा)। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक विश्वविद्यालय के पास कार की छत पर चढ़कर स्टंट और हुड़दंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने रविवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अनुसार, तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में कुछ युवक चलती कार की छत पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करते और हंगामा करते नजर आ रहे थे।
वीडियो के आधार पर पुलिस कार के नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंच गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान आर्यन, अनमोल, जीत, उत्तम और अर्पित के रूप में हुई है।
आरोपी एक ही विश्वविद्यालय के छात्र
पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी एक ही विश्वविद्यालय के छात्र हैं और इंटरनेट मीडिया पर रील बनाने के लिए इस तरह की हरकत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने न केवल अपनी जान जोखिम में डाली बल्कि सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डाला।
कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपितों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। साथ ही कार को भी जब्त कर लिया गया है।