ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर 17 जुलाई को किसानों की विशाल महापंचायत, आंदोलन की रणनीति तैयार
किसान संघर्ष मोर्चा ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर 17 जुलाई को प्रस्तावित महापंचायत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसानों की लंबित मांगों, जैसे 10% विकसि ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण।
संवाद सहयोगी, दनकौर (ग्रेटर नोएडा)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर 17 जुलाई को प्रस्तावित किसान महापंचायत एवं आंदोलन की तैयारियों को लेकर किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक दनकौर में हुई, जिसकी अध्यक्षता संगठन के सोरन प्रधान व कृष्ण बैंसला ने की।
वहीं, बैठक के दौरान आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसानों की लंबे समय से लंबित मांगों का अब तक समाधान नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने यमुना विकास प्राधिकरण से भी 10 प्रतिशत विकसित भूखंड, 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, आबादी, लीजबैक, समेत अन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग दोहराई।
आंदोलन को और तेज किया जाएगा
नेताओं का कहना था कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगामी 17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर विशाल किसान महापंचायत आयोजित कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने सभी किसान संगठनों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्र के किसानों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
इस दौरान महेंद्र कसाना, देशराज नागर, पप्पे नागर, प्रमोद शर्मा, जेपी नागर, उमेद एडवोकेट, राकेश चौधरी, मोहनपाल, सचिन नागर, जीतन नागर और सौरभ शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।