Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में ITBP गोलचक्कर से सेक्टर सिग्मा तक सड़क बनेगी सिक्स-लेन, दो यूटर्न से जाम की समस्या होगी दूर

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 07:02 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा में आईटीबीपी गोलचक्कर से सेक्टर सिग्मा तक की सड़क को चार से छह लेन का किया जाएगा। एच्छर टी-प्वाइंट बंद कर दो यू-टर्न बनाए जाएंगे, जिससे ज ...और पढ़ें

    आईटीबीपी गोलचक्कर से सिग्मा गोलचक्कर तक सिक्स लेन होगी सड़क। (AI Generated Image)

    आईटीबीपी गोलचक्कर से सिग्मा गोलचक्कर तक सिक्स लेन होगी सड़क। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. आईटीबीपी से सिग्मा तक सड़क छह लेन की होगी।

    2. एच्छर टी-प्वाइंट बंद कर दो यू-टर्न बनेंगे।

    3. परियोजना से ग्रेटर नोएडा में यातायात सुगम होगा।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-वन आइटीबीपी गोलचक्कर से सेक्टर सिग्मा (नटो की मढ़ैया) तक सड़क को छह लेन का किया जाएगा। इसके अलवा इसी मार्ग पर एच्छर टी-प्वाइंट को बंद कर इसके आसपास दो यूटर्न बनाए जाएंगे।

    यूटर्न बनने से यहां जाम की मस्या निजात मिलेगी। इस कार्य के लिए एस्टिमेट तैयार किया जा रहा है, जिसके बाद टेंडर जारी किया जाएगा।

    अभी चार लेन की है सड़क

    आइटीबीपी गोलचक्कर से सेक्टर सिग्मा (नटो की मढ़ैया) गोलचक्कर तक की सड़क अभी चार लेन की है। योजना के तहत सेंट्रल वर्ज की चौड़ाई कम कर दोनों तरफ एक-एक नई लेन बनाई जाएगी। इसके बाद यह सड़क छह लेन की हो जाएगी। इससे जाम की समस्या दूर हो जाएगी।

    वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम ने बताया कि सड़क को धूल रहित बनाने के लिए खाली पड़ी जगह पर इंटरलाकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। दो यूटर्न बनने से सेक्टर-36, 37 और औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-एक व साइट-चार की ओर लोग बिना जाम की परेशानी झेले आवाजाही कर सकेंगे।

    अभी एच्छर टी प्वाइंट के पास बड़ी संख्या में लोग गलत दिशा में चलते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। दरअसल इस रास्ते से लोग गलत दिशा में साइट चार स्थित माल, फर्नीचर शोरूम, औद्योगिक इकाइयों आदि स्थानों पर जाते हैं।

    खबरें और भी

    ट्रैफिक जाम कर करने का लगातार प्रयास

    इसी को देखते हुए प्राधिकरण ने टी प्वाइंट बंद करने का निर्णय लिया है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रविकुमार ने बताया कि शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने पर लगातार काम किया जा रहा है।

    आइटीबीपी गोलचक्कर की चौड़ाई को कम करने का काम शुरू हो गया है। आइटीबीपी गोलचक्कर से सेक्टर सिग्मा तक सड़क को छह लेन का किया जाएगा। इस रास्ते पर दो यूटर्न भी बनाए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के 9 वार्डों में 7.58 करोड़ के विकास कार्यों को CM योगी की मंजूरी, सड़क-जलनिकासी होगी बेहतर