Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में पति ने पत्नी की दुपट्टे से गला दबाकर की हत्या, 9 साल पहले हुई थी लव मैरिज 

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 11:38 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में पति मोहित ने गृह क्लेश के चलते अपनी पत्नी कविता की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

    HighLights

    1. पति ने गृह क्लेश में पत्नी की हत्या की।

    2. दुपट्टे से गला दबाकर वारदात को अंजाम दिया।

    3. नौ साल पहले की थी लव मैरिज।

    संवाद सहयोगी, ग्रेटर नोएडा। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जारचा रोड लक्ष्मीनगर निवासी व्यक्ति ने गृह क्लेश के चलते पत्नी की दुपट्टा से गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नौ साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी।

    मोहित मूल निवासी चिटहैरा दादरी जारचा रोड लक्ष्मीनगर गली नंबर सात मे अपना मकान बनाकर पत्नी कविता दो बच्चों के साथ रहता है। आरोप है कि गृह क्लेश के चलते पति मोहित ने मंगलवार रात्रि चार बजे के करीब पत्नी कविता की गले में दुपट्टा डालकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    कोतवाली प्रभारी दादरी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मोहित मूल रूप से चिटहैरा गांव का रहने वाला है। नौ साल पहले कविता से लव मैरिज कर दादरी जारचा रोड गली नंबर सात में अपना मकान बनाकर कर रहता है। दोनों से एक लड़का और एक लड़की है।

    प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कविता मंगलवार रात दो बजे घर पर आयी थी और उसके बाद किरायेदार खाटू श्याम से दर्शन कर घर आया था। हत्या चार बजे के करीब पति ने दुपट्टे से गला दबाकर की है। मोहित का खर्चा मकान में रह रहे किरायेदारों से चलता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मोमोज ठेले से शुरू प्रेम कहानी का खूनी अंत, हापुड़ में प्रेमी ने प्रेमिका का गला घोंटा; शादी का बना रही थी दबाव