विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में छह साल की लापता बच्ची का शव मिला, आरोपी को पुलिस ने दबोचा; दुष्कर्म की आशंका

Updated: Sat, 29 Aug 2026 03:59 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव से लापता छह साल की बच्ची का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने हत्यारोपित ...और पढ़ें

लापता बच्ची का शव मिला। सांकेतिक तस्वीर

लापता बच्ची का शव मिला। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव से छह साल की बच्ची लापता हुई।

  2. पुलिस ने लापता बच्ची का शव बरामद किया, हत्यारोपित हिरासत में।

  3. स्वजन ने दुष्कर्म की आशंका जताई, पुलिस कर रही पूछताछ।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-तीन कोतवाली क्षेत्र के हल्दौनी गांव से छह साल की बच्ची शुक्रवार शाम लापता हो गई। जिसका पुलिस ने शव बरामद किया है। पुलिस ने हत्यारोपित को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पीड़ित स्वजन ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को बच्ची लापता हो गई थी। तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदागी दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर की। बच्ची की तलाश के लिए 5 पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्रोतों के आधार पर हत्यारोपित की पहचान की और निशानदेही पर बच्ची के शव को बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चिकित्सकों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद हत्यारोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हाथरस में शर्मनाक घटना: बड़े बेटे ने शराब के नशे में बुजुर्ग मां से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- जमुई में 12 घंटे से लापता 7 साल की बच्ची का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से सनसनी