ग्रेटर नोएडा पंचशील हायनिश टावर-12 के निवासियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने 90 दिनों में रजिस्ट्री करने के दिए निर्देश
हाईकोर्ट ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पंचशील हायनिश टावर 12 के 29 फ्लैट मालिकों की रजिस्ट्री प्रक्रिया 90 दिनों के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया है। ...और पढ़ें
-1775775007428_m.webp)
हाईकोर्ट ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पंचशील हायनिश टावर 12 के 29 फ्लैट मालिकों की रजिस्ट्री प्रक्रिया 90 दिनों के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया है।
जागरण संवाददता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा पंचशील हायनिश के टावर संख्या 12 के निवासियों में खुशी की लहर है। हाईकोर्ट में लंबे समय से लंबित रजिस्ट्री के मामले में निवासियों को जीत मिली है।
न्यायालय ने प्राधिकरण को निर्देश दिया है कि टावर 12 के 29 फ्लैट मालिकों की रजिस्ट्री (सब-लीज) प्रक्रिया 90 दिनों के भीतर पूरी की जाए, जिन्होंने इस मामले में याचिका दायर की थी। निवासी सौरभ ठुकराल ने बताया कि सोसाइटी में 12 टावरों में से 2 टावर (टावर 11 और टावर 12) की रजिस्ट्री पिछले कई वर्षों से लंबित है।
टावर 12 में 150 से अधिक फ्लैट मालिक निवास करते हैं, लेकिन वर्तमान में जो फैसला आया है, वह केवल उन 29 फ्लैट मालिकों से संबंधित है जिन्होंने इस मामले में याचिका दायर की थी। इसका लाभ अन्य फ्लैट खरीदारों को मिलेगा।