विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रमिक दिवस पर मुस्तैद रहे पुलिस अधिकारी, ग्रेटर नोएडा में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात; हर तरफ पैनी नजर

Published: Fri, 01 May 2026 12:42 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में श्रमिक दिवस पर पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही, जहां औद्योगिक इकाइयों और संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी गई।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने सुरक्षा का जायजा लिया। जागरण

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने सुरक्षा का जायजा लिया। जागरण

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा में श्रमिक दिवस पर पुलिस रही अलर्ट।

  2. पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया।

  3. अधिकारियों को सुरक्षा व निगरानी के निर्देश दिए गए।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में श्रमिक दिवस पर पुलिस अलर्ट रही। औद्योगिक इकाइयों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रही। आलाधिकारी औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण करते रहे।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह स्वयं कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अनमोल औद्योगिक इकाई समेत विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्रों, संवादनशील स्थालों एवं प्रमुख चौराहों पर निरंतर प्रभावी, पेट्रोलिंग, सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर ने श्रमिकों से संवाद भी किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।