विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओजी गांजा तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश, नेपाल से लाकर एनसीआर में करते थे सप्लाई

Published: Mon, 26 Oct 2026 12:01 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने ओजी गांजा तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जागरण

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जागरण

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दो ओजी गांजा तस्करों को पकड़ा।

  2. आरोपी नेपाल से गांजा लाकर छात्रों को बेचते थे।

  3. 500 ग्राम गांजा और क्रेटा कार बरामद की गई।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने ओजी गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के नेटवर्क का पर्दाफाश कर दो तस्करों को धरा है। कब्जे से 500 ग्राम ओजी गांजा और क्रेटा कार बरामद की है।

आरोपी नेपाल से ओजी गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर के कॉलेज और विश्वविद्यालयों के आसपास छात्रों को बेचते थे।

तस्करों की पहचान

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक, तस्करों की पहचान रायबरेली के बछरांवा निवासी अमन सिंह (23) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह लखनऊ के गोल्फ सिटी क्षेत्र में रहता था। दूसरा आरोपी हरिविजय सिंह (25) सुल्तानपुर का रहने वाला है, वर्तमान में वह लखनऊ के विकास नगर में रहता था।

शनिवार को नालेज पार्क-वन क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान दोनों को गांजा समेत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने नेपाल से ओजी गांजा लाकर लखनऊ, दिल्ली और एनसीआर में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने का जुर्म कुबूल किया।

बताया एक ग्राम गांजा 2500 से 3000 रुपये में बेचते थे। इसकी लत में फंसे छात्रों और युवाओं को टारगेट करते थाे। आरोपी कॉलेज, कोचिंग सेंटर और विश्वविद्यालयों के आसपास घूमकर गांजे की सप्लाई करते थे। कमाई आपस में बांट कर शौक पूरे करते थे।

एनसीआर में माल सप्लाई कर चुके

पुलिस के मुताबिक, दोनों छह माह में कई बार एनसीआर में माल सप्लाई कर चुके हैं। अमन सिंह के खिलाफ लखनऊ के अलग-अलग थानों में पहले से पांच और हरिविजय सिंह के खिलाफ चार केस दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, बलवा समेत अन्य मामले शामिल हैं। पुलिस नेटवर्क से जुड़े सदस्यों और नेपाल से सप्लाई के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- कोडीन कफ सीरप तस्करी: STF ने आरोपी भूपेंद्र सिंह चौहान की 10 दिन की रिमांड मांगी, वित्तीय लेनदेन की होगी जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।