Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में डिनर करने का है प्लान, तो संभलकर निकलें; LPG संकट से कई रेस्तरां बंद होने की कगार पर

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 06:57 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की किल्लत से रेस्त्रां और होटलों पर संकट गहरा गया है। पश्चिम एशिया में तनाव और आपूर्ति बाधित होने के कारण सरक ...और पढ़ें

    लकड़ी, कोयले की आंच पर तैयार होने लगा जायका।

    लकड़ी, कोयले की आंच पर तैयार होने लगा जायका।

    HighLights

    1. कमर्शियल एलपीजी की कमी से रेस्त्रां-होटलों पर गहराया संकट।

    2. कई रेस्त्रां बंद हुए, कुछ लकड़ी-कोयले पर निर्भर हो गए।

    3. आपूर्ति बाधित होने से होम डिलीवरी, खाने की कीमतें प्रभावित।

    रंजीत मिश्रा, ग्रेटर नोएडा। कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की किल्लत से शहर के कई रेस्त्रां और होटलों पर संकट मंडराने लगा है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आपूर्ति शृंखला में व्यवधान के कारण कमर्शियल गैस की उपलब्धता बुरी तरह प्रभावित हुई है। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति सीमित कर दी है, जिससे रेस्त्रां संचालकों के सामने रोजगार और कारोबार का खतरा बढ़ गया है।

    ग्रेटर नोएडा के विभिन्न बाजारों में स्थित कई छोटे-मध्यम रेस्त्रां और ढाबों ने खाना बनाना पूरी तरह बंद कर दिया है या आंशिक रूप से संचालन कर रहे हैं। होम डिलीवरी का दायरा भी काफी सीमित हो गया है, जिससे इंटरनेट माध्यम में भी होम डिलीवरी 40-50 प्रतिशत तक कमी आई है।

    कुछ रेस्त्रां मालिकों ने खाने की कीमतें 10-20 प्रतिशत तक बढ़ा दी हैं। स्ट्रीट फूड वेंडर और छोटे चाय-नाश्ते की दुकानें भी प्रभावित हैं, जहां चाय, समोसा, पोहा जैसी चीजों की कीमतें बढ़ गई हैं।

    delhi-Khabar-(76)-1773540609146

    सिर्फ शाम को खोल रहे रेस्त्रां

    जगत फार्म मार्केट में रेस्त्रां संचालक कपिल ने बताया कि अगले कुछ दिनों में स्थिति सुधरती नहीं तो उनका कारोबार बंद हो जाएगा। उनके पास दो दिनों का स्टाक ईंधन बचा है। उन्होंने कोयला व लकड़ी का उपयोग करना शुरू कर दिया है। जगतफार्म मार्केट में ही रेस्त्रां संचालक आदित्य तलवार ने बताया कि सिलिंडर किल्लत के कारण वह सिर्फ शाम के समय में ही रेस्त्रां खोल रहे हैं।

    वहीं ओमेगा एक सेक्टर स्थित एक रेस्त्रां ने दो दिन से सिलिंडर न मिलने की किल्लत के कारण बंद कर दिया गया है। संचालक ने बताया कि उनके यहां काम करे वाले दो कारिगरों के सामने भी संकट आ गया है। कुछ ग्राहक नियमित रूप से सुबह और रात खाने के लिए आते थे। उनके सामने भी समस्या खड़ी हो गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नोएडा में धर्म छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठे; 18 दिन तक सुनवाई नहीं होने पर घेरा थाना