विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा बनेगा सेमीकंडक्टर हब! 48 एकड़ में शुरू होगा यूनिट का निर्माण, ₹3706 करोड़ का होगा निवेश

Published: Wed, 07 Oct 2026 01:55 AM (IST)

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 28 में इंडिया चिप प्रा. लि. की सेमीकंडक्टर इकाई का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सेमीकंडक्टर इकाई का निर्माण कार्य जल्द शुरू।

  2. इंडिया चिप प्रा. लि. ₹3,706 करोड़ का निवेश करेगी।

  3. 48 एकड़ भूमि पर बनेगी इकाई, रोजगार के अवसर मिलेंगे।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सेमीकंडक्टर इकाई का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। सेक्टर 28 में प्राधिकरण ने इकाई निर्माण के लिए 48 एकड़ जमीन इंडिया चिप प्रा लि को आवंटित की है। कंपनी को मेडिकल डिवाइस पार्क में अस्थाई कार्यालय के लिए जगह भी दी गई है।

बाद में यह कार्यालय निर्माण साइट पर स्थानांतरित हो जाएगा। इंडिया चिप कंपनी इस इकाई में 3,706 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इंडिया चिप प्रा. लि. की आधारशिला रखी थी। कंपनी ने इकाई निर्माण के लिए विभिन्न विभागों की अनापत्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली है। कंपनी ने यीडा से अस्थाई कार्यालय के लिए स्थान की मांग की थी।

यीडा क्षेत्र में मिलेंगे रोजगार के अवसर

यीडा ने सेक्टर 28 में विकसित हो रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में कंपनी को जगह उपलब्ध कराई है। यीडा अधिकारियों का कहना है कि बाद में इस कार्यालय को साइट पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

यीडा सीईओ आरके सिंह ने कहा कि सेमीकंडक्टर इकाई का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। इसके जरिये यीडा क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स पर किए पोस्ट में सेमीकंडक्टर इकाई के निर्माण का जिक्र किया है।

यह भी पढ़ें- स्मार्टफोन में लहराया परचम, अब सेमीकंडक्टर का बादशाह बनेगा भारत! 2032 तक 25% मार्केट पर कब्जा करने का लक्ष्य

यह भी पढ़ें- ग्लोबल बनेगा हरियाणा: सिंगापुर के साथ सेमीकंडक्टर, एग्रो और IT सेक्टर में साझेदारी की तैयारी; CM सैनी करेंगे विजिट