सौतेले पिता ने छह साल की बेटी से दुष्कर्म कर की हत्या, ग्रेटर नोएडा में सनसनी
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में एक सौतेले पिता ने अपनी छह साल की बेटी के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने शव का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में एक सौतेले पिता ने अपनी छह साल की बेटी के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी। फाइल फोटो
HighLights
सौतेले पिता ने छह साल की बेटी से दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर बच्ची की हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली इलाके में, एक किराए के मकान में रहने वाले सौतेले पिता ने अपनी छह साल की सौतेली बेटी के साथ बलात्कार किया और उसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध को छिपाने के लिए, आरोपी चुपचाप बच्ची का अंतिम संस्कार करने की कोशिश कर रहा था।
इसी बीच, पड़ोसियों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की मां द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर, आरोपी के खिलाफ बलात्कार और हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बलात्कार की पुष्टि हुई है।
आरोपी शाहजहांपुर का रहने वाला
पुलिस के मुताबिक, आरोपी जो मूल रूप से शाहजहांपुर का रहने वाला है। सूरजपुर कस्बे में अपनी दूसरी पत्नी और दो सौतेली बेटियों के साथ एक किराए के मकान में रहता था और एक स्थानीय फैक्ट्री में काम करता था। रविवार को, आरोपी ने अपनी छह साल की सौतेली बेटी के साथ बलात्कार किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
उसने अपनी पत्नी और दूसरों से अपने कुकर्मों को छिपाने की कोशिश की, और शव का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगा। इसी दौरान, पड़ोसियों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार और हत्या दोनों की पुष्टि हो गई।
खबरें और भी
पुलिस ने मृत बच्ची की मां द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ADCP RK गौतम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और सोमवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दोनों पहले से शादीशुदा
पुलिस के अनुसार, आरोपी की मुलाकात उस महिला से पंजाब में हुई थी, जो बिहार की रहने वाली है। दोनों वहां एक ही फैक्ट्री में साथ काम करते थे। दोनों ही व्यक्ति पहले से शादीशुदा थे। जैसे-जैसे उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं, उसने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया और महिला ने अपने पहले पति को छोड़ दिया।
महिला अपनी दो मासूम बेटियों को साथ लेकर आरोपी के साथ ग्रेटर नोएडा आ गई। यहां, उन्होंने सूरजपुर कस्बे में एक कमरा किराए पर लिया और साथ रहने लगे। इसी जगह पर आरोपी ने अपनी सौतेली बेटी के साथ वह जघन्य कृत्य किया और उसकी हत्या को अंजाम दिया।