Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में सीएम योगी और क्रोएशियाई PM के काफिले से लगा भीषण जाम, एक्सप्रेसवे पर थमा गाड़ियों का पहिया

    Updated: Sat, 21 Feb 2026 09:30 PM (IST)

    शनिवार शाम ग्रेटर नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविक के काफिले के कारण मुख्य सड़कों और नोएडा-ग्रेटर ...और पढ़ें

    क्रोएशिया के प्रधानमंत्री और सीएम योगी के काफिले के गुजरने के दौरान ट्रैफिक रुकने से लगा जाम। जागरण

    क्रोएशिया के प्रधानमंत्री और सीएम योगी के काफिले के गुजरने के दौरान ट्रैफिक रुकने से लगा जाम। जागरण

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में शनिवार शाम VIP ट्रैफिक की वजह से मुख्य सड़कों और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यमुना सिटी में एक कार्यक्रम के बाद सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होने और क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविक के आगरा से दिल्ली लौटने पर सुरक्षा कारणों से कई जगहों पर ट्रैफिक रोक दिया गया। इससे परी चौक से सेक्टर 150 कट तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

    WhatsApp Image 2026-02-21 at 9.07.38 PM

    शाम करीब 7 बजे VIP काफिले निकलने लगे। यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। डोमिनोज गोलचक्कर, अल्फा गोलचक्कर, परी चौक और सेक्टर 150 कट के पास ट्रैफिक को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था।

    इस वजह से घर लौट रहे लोग आधे घंटे से एक घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। रात करीब 9 बजे ट्रैफिक सामान्य हुआ। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोका गया था। VIP काफिलों के सुरक्षित गुजरने के बाद धीरे-धीरे ट्रैफिक को खोला गया।

    यह भी पढ़ें: ₹45,000 करोड़ GDP योगदान... इंडिया चिप OSAT प्लांट ग्रेटर नोएडा में बनेगा आत्मनिर्भर भारत का नया इंजन

    खबरें और भी