विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डांडिया नाइट पर फ्लैट में घुसे बदमाश, बैठकर पी शराब और बिना फ्लश का छोड़ा टॉयलेट; ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ की चोरी

Published: Thu, 22 Oct 2026 01:52 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2026 01:59 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में डांडिया नाइट के दौरान एक करोड़ रुपये की चोरी हुई। चोरों ने फ्लैट में घुसकर शराब पी और बाथरूम का इस्तेमाल किया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा सोसायटी में एक करोड़ की चोरी हुई।

  2. चोरों ने फ्लैट में शराब पी और बाथरूम इस्तेमाल किया।

  3. डांडिया नाइट के दौरान घटना, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब घरवालों को उनके घर में चोरी होने का पता चला। वारदात में करीब 1 करोड़ के सामान की चोरी हुई है।

सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद सोसायटी के एक फ्लैट में चोरी के इस मामले से हर कोई हैरान है। जानकारी के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

शराब की पूरी बोतल गटक गए चोर

अब तक मिली सूचना के अनुसार, चोरी करने वालों ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर पहले आराम से बैठकर शराब की पूरी बोतल खत्म की फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी तो ये भी है कि इन चोरों ने फ्लैट के दो बाथरूम यूज किए और उनके फ्लश भी नहीं चलाए। इस प्रकरण में सोसायटी के RWA और सुरक्षा गार्ड्स की लापरवाही की बात सामने आ रही है।

डांडिया नाइट के दौरान हुई वारदात

सोसायटी के अंदर डांडिया हुआ था जिसमें कुछ बाहरी लोगों को भी आने की छूट दे दी गई थी। माना जा रहा है कि इसी दौरान बाहर के कुछ असामाजिक तत्व सोसायटी में अंदर घुस गए और उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में लाखों की चोरी, खिड़की तोड़कर फ्लैट में घुसे चोर; जेवर-नकदी ले गए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।