विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में बारातियों पर हमला, विशेष समुदाय के लोगों पर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़; चार गिरफ्तार

Published: Thu, 30 Apr 2026 08:12 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में बुधवार रात बारातियों की गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. जलपुरा गांव में बारातियों पर हमला हुआ।

  2. गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद बढ़ा।

  3. हमले में कई बाराती घायल, गाड़ियां तोड़ीं।

जागरण संवाददता, ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र के जलपुरा गांव में बुधवार की रात एक घर के सामने बारातियों को गाड़ी खड़ा करना भारी पड़ गया। गुस्साएं ग्रामीणों ने बारातियों पर लाठी डंडो व ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। जिसमें कई बाराती घायल हो गए।

पीड़ित पक्ष ने विवेष समुदाय पर मारपीट व गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही आरोपित पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश कर रही है।

WhatsApp Image 2026-04-30 at 7.06.46 PM

क्या है पूरा मामला?

एडीसीपी आरके गौतम ने बताया कि कोंडली गांव से जलपुरा गांव में बारात गई थी। जिसमे सूरजपुर गांव के योगेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ बारात में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की थी। योगेंद्र ने बताया कि जब घर वापस लौटे तो गांव के कुछ लोगों ने गाड़ी पार्क करने को लेकर उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी।

आरोप है कि उनके साथ अन्य बारातियों के ऊपर लाठी-डंडे व ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। कई बारातियों के सिर में गंभीर चोट आई है। योगेंद्र के पैर व उनके बेटे के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित पक्ष का दावा है कि हमलावरों ने गाड़ियों को टारगेट करके तोड़ा। कुछ लोगों ने बारातियों के गले से सोने की चैन लूटने की भी कोशिश की। सूचना पर पुलिस के पहुंचने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

पीड़ित दीपक की शिकायत पर इकोटेक- तीन कोतवाली पुलिस ने यासीन, युसूफ, वकील, आरिफ, नदीम, आलम, जुनैद, माजिद, सद्दाम, फिरोज, कालू, शोएब समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।