Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा यमुना प्राधिकरण के भूखंड के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 03:35 PM (IST)

    ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण के भूखंड के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी गुरजन सिंह को 282 वर्ग मीटर भूखंड का लालच ...और पढ़ें

    11 लाख रुपए की ठगी। प्रतीकत्मक तस्वीर

    11 लाख रुपए की ठगी। प्रतीकत्मक तस्वीर

    HighLights

    1. यमुना प्राधिकरण भूखंड के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी।

    2. दिल्ली के गुरजन सिंह को भूखंड का लालच देकर ठगा।

    3. कोर्ट के निर्देश पर आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज।

    संवाद सहयोग, दादरी (ग्रेटर नोएडा)। ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण के द्बारा आवंटित भूखंड बेचने का लालच देकर 11 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। दादरी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

    पुलिस के अनुसार, दिल्ली निवासी गुरजन सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली में हार्डवेयर की दुकान करते हैं।सुबोध नामक व्यक्ति ने नन्ने खां निवासी दनकौर से मिलवाया और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के भूखंड में कुछ पैसे निवेश का प्रलोभन दिया।

    बताया गया है कि नन्हें खां की जमीन मूंजखेडा दनकौर में है। उसके एवज में यमुना प्राधिकरण के द्बारा सात प्रतिशत भूखंड के रूप में 282 वर्ग मीटर भूखंड मिलेगा वह उनके हक में इकरारनामा कर देगा। सौदा 11.28 लाख में तय हुआ।

    चार अप्रैल 2021 को 11 लाख रुपए देकर इकरारनामा उनके पक्ष में हो गया, बाकी 28 हजार रुपए रजिस्ट्री पर देना तय हुआ।

    एक जनवरी 2024 को नन्ने खां की मौत हो जाने के बाद यमुना प्राधिकरण द्बारा नन्ने खां के स्वजन इमरान, अमिर, अरबाज, फैजान, गुलहसन, सुरवीना, के हक में 18 दिसंबर 2025 को 170 वर्ग मीटर भूखंड आवंटित की गई।

    आरोप है कि इस भूखंड की रजिस्ट्री किसी अन्य पार्टी को कर दी गई। नन्हें खां के स्वजन से संपर्क करने पर अभद्रता की गई। 18 फरवरी को वह अपने वकील से दादरी कार्यालय पर मिलने जा रहे थे तो आरोपियों ने मिलकर बेटे गुरविंदर व उन्हें पीटकर घायल कर दिया। घटना की शिकायत उन्होंने पुलिस से की।

    खबरें और भी

    कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गुलहसन, इमरान, आमिर, अरबाज, फैजान, सुरबीना ऊर्फ सुखी, अजय कुमार समेत कुल आठ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।