Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में 1470 वर्ग मीटर प्लॉट विवाद: अदालत के आदेश पर Jaypee Greens समेत 11 पर एफआईआर

    Updated: Sat, 21 Feb 2026 08:24 PM (IST)

    अदालत के आदेश पर ग्रेटर नोएडा की बीटा दो पुलिस ने जेपी ग्रींस प्राइवेट लिमिटेड और 10 अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी का मामला दर्ज किया है। ...और पढ़ें

    अदालत के आदेश पर बीटा दो कोतवाली पुलिस ने जेपी ग्रींस प्राइवेट लिमिटेड और 10 लाेगों के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

    अदालत के आदेश पर बीटा दो कोतवाली पुलिस ने जेपी ग्रींस प्राइवेट लिमिटेड और 10 लाेगों के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। अदालत के आदेश पर बीटा दो कोतवाली पुलिस ने जेपी ग्रींस प्राइवेट लिमिटेड और 10 लाेगों के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि जेपी से भूखंड में तय शर्ताें काे पूरा नहीं किया और कंपनी के ही लोगों ने उसके भूखंड पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर धमकी दी गई और निर्माण कार्य भी नहीं कराने दिया जा रहा है।

    भूखंड का बैनामा भी करा दिया

    नोएडा के फेज दो में रहने वाले सत्येंद्र नारायण द्विवेदी ने वर्ष 2020 में ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स विला में जेपी ग्रींस से 1470 वर्ग मीटर का भूखंड खरीदा था। कंपनी ने उन्हें आवंटन पत्र जारी कर भूखंड का बैनामा भी करा दिया था। कंपनी के कर्मचारियों ने कहा कि पूर्व में निर्धारित बिल्डिंग प्लान के हिसाब से पीड़ित भूखंड पर निर्माण कार्य करा सकता है।

    46 लाख रुपए अतिरिक्त खर्च करने पड़े

    निर्माण शुरू कराने की तैयारी के समय पता चला कि आरोपितों ने भवन निर्माण का जो प्लान दिए थे, वह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की स्वीकृत योजनाओं से मेल नहीं खाते। उन्हें जो प्लान दिए गए थे वह फर्जी थे। परेशान पीड़ित ने स्वीकृत योजना के अनुसार निर्माण कराने प्राधिकरण में आवेदन किया। प्रक्रिया पूरी कराने में पीड़ित को 46 लाख रुपए अतिरिक्त खर्च करने पड़े।

    धमकी देकर भगा दिया

    निर्माण की प्राधिकरण से मंजूरी मिल गई। बेसमेंट की नींव खोदने पहुंचे तो पता चला कि भूखंड के आसपास की जमीन पर सुनील शर्मा और मंजू ने कब्जा कर रखा है। दोनों ही जेपी ग्रींस ग्रुप में अधिकारी हैं। पीड़ित का आरोप है कि जेपी ग्रींस की हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तो धमकी देकर भगा दिया गया।

    खबरें और भी

    तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई

    यह भी आरोप है कि स्वीकृत नक्शे के अनुसार निर्माण कार्य कर रहे मिस्त्री व कामगारों को मारपीट कर भगा दिया गया। परेशान पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई थी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया मैसर्स जय प्रकाश एसोसिएटस लिमिटेड और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    इनके खिलाफ दर्ज किया गया मामला

    मेसर्स जय प्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड, सुनील शर्मा, मंजू शर्मा, दलजीत सिंह, संजीव शेखर, मुकेश चोपड़ा, केसी बत्रा, अश्वनी सिंह, शैलेंद्र नेगी, सीबी सिंह और विकास चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा: खेल-खेल में कमरे में कैद हुआ 4 साल का मासूम, बुलानी पड़ी पुलिस

    यह भी पढ़ें- नोएडा सिक्का कार्मिक ग्रीन्स इमारत सुरक्षित, MNNIT ऑडिट ने दी मजबूती की सलाह

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में रिटायर्ड कर्नल से 61 लाख रुपये हड़पे, फ्लैट के नाम पर फंसाया था जाल में