Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जेवर में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज... 3000 बिजली खंभों पर लपेटी गई पन्नी, 28 तक सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 11:11 PM (IST)

    पुलिस प्रशासन और नगर पंचायतें 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं। सुरक्षा, मार्ग मरम्मत, बिजली के खंभों की ...और पढ़ें

    पुलिस प्रशासन और नगर पंचायतें 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं। इमेज एआई

    पुलिस प्रशासन और नगर पंचायतें 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं। इमेज एआई

    जागरण संवाददाता, जेवर। सावन मास की शिवरात्रि पर 30 जुलाई से शुरू होने जा रही कावंड यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन और नगर पंचायते तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटीं हैं। कांवड यात्रा का शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं।

    क्षतिग्रस्त मार्गों को सुधारने के साथ ही बिजली के खंभों को पालीथीन की पन्नी लपेटकर करंट से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। जेवर,जहांगीरपुर और रबूपुरा नगर पंचायतों ने कांवड़ मार्गों पर विशेष साफ-सफाई के लिए अभियान शुरू करते हुए सड़क किनारे झांड़ियों को हटाते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद करनी शुरू कर दी है।

    हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर अपने गांव और शहर के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की 30 जुलाई से 11 अगस्त तक कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही हैं। जेवर और रबूपुरा क्षेत्र से कांवड़ लेकर जाने के लिए दो अलग-अलग मार्ग है 54 किलोमीटर लंबे इन मार्गों से सुरक्षित कांवड़ यात्रा को संपन्न कराने के लिए सभी विभागों ने कमर कस ली है।

    सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने कांवड़ शिविर से लेकर यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे, किसी तरह की दुर्घटना के बाद तत्काल मदद के लिए एंबुलेंस की तैनाती सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मियों की तैनाती के पुख्ता इंतजाम किए हैं। खराब सड़कों को सही कराने के लिए लोक निर्माण विभाग 28 जुलाई तक का समय दिया गया है।

    विद्युत निगम में कांवड़ यात्रा मार्गों पर सड़क किनारे लगे लोहे के लगभग 3000 बिजली के खंभों में करंट से बचाव के लिए पालीथीन की पन्नी लपेटकर सुरक्षित करना शुरू कर दिया है। वहीं नगर पंचायतों की तरफ से शिवालयों और उनके लिए आने जाने वालों की साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।

    खबरें और भी

    यमुना प्राधिकरण से भी कांवड़ यात्रा मार्गों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था और सड़क किनारे झाड़ियों को हटाने की मांग की गई है।