Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली मेट्रो में सिग्नलिंग फेल, मैजेंटा लाइन पर यात्रियों का दिनभर हाल बेहाल

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 02:39 AM (IST)

    मैजेंटा लाइन मेट्रो पर सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी के कारण बुधवार को यात्रियों को आठ घंटे तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ...और पढ़ें

    मैजेंटा लाइन मेट्रो पर सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी के कारण बुधवार को यात्रियों को आठ घंटे तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    मैजेंटा लाइन मेट्रो पर सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी के कारण बुधवार को यात्रियों को आठ घंटे तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

    HighLights

    1. मैजेंटा लाइन पर सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी आई।

    2. यात्रियों को आठ घंटे तक भारी परेशानी हुई।

    3. तकनीकी दिक्कत शाम 6 बजे तक ठीक हुई।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) सेक्टर-37 स्थित मैजेंटा लाइन पर बुधवार को सिग्नलिंग सिस्टम में आई खराबी के कारण यात्रियों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से बाटेनिकल गार्डन के बीच चलने वाली इस लाइन के कालकाजी मंदिर से बाटेनिकल गार्डन सेक्शन में सुबह करीब 10:30 बजे तकनीकी दिक्कत सामने आई, जिसके चलते ट्रेन सेवाओं को नियंत्रित करना पड़ा।

    इस दौरान प्रभावित सेक्शन में ट्रेनों को निर्धारित गति से कम रफ्तार पर चलाया गया, जिससे ट्रेनों के बीच अंतराल बढ़ गया और कई जगह भीड़ की स्थिति बनी। हालांकि मैजेंटा लाइन के बाकी हिस्सों पर सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं।

    डीएमआरसी अधिकारियों ने दावा किया कि सिग्नलिंग सिस्टम में आई तकनीकी समस्या के चलते सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की गति कम की गई। यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर लगातार घोषणाएं की जाती रहीं।

    साथ ही यात्रियों को जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग और अन्य मेट्रो लाइनों का उपयोग करने की सलाह भी दी गई। तकनीकी टीम ने दिनभर समस्या को दूर करने के लिए काम किया। सिग्नलिंग सिस्टम की जांच और मरम्मत के बाद शाम छह बजे खराबी को ठीक कर लिया गया, इसके बाद इस सेक्शन में मेट्रो सेवाएं फिर से सामान्य हो गईं।

    खबरें और भी

    यात्रियों ने बताया कि जब मेट्रो में सफर करने के लिए पहुंचे तो पीक आवर्स (व्यस्त समय) के दौरान वह 30 मिनट से ज्यादा समय तक मेट्रो के अंदर और भीड़ भरे प्लेटफार्म पर फंसे रहे। कुछ मामलों में तो देरी दो घंटे तक भी खिंच गई। प्रभावित हिस्से में ट्रेनों को हर स्टेशन पर तीन से चार मिनट तक रोका गया, जिससे मुख्य स्टेशनों पर भारी भीड़ जमा हो गई।

    इस बाधा का असर बाटेनिकल गार्डन समेत कालिंदी कुंज और शाहीन बाग जैसे स्टेशनों पर भी देखा गया। सेवाएं धीमी होने के कारण इन तीनों स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिली। समस्या का पता लगाने और उसे ठीक करने के लिए मेट्रो के अंदर और स्टेशनों पर तकनीकी टीमों और इंजीनियरों को तैनात किया गया।

    डीएमआरसी ने यात्रियों को सलाह दी कि जहां संभव हो, वे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, साथ ही यह भी बताया कि बाकी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। मैजेंटा लाइन के रास्ते नोएडा या दक्षिण दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों से आग्रह किया गया कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और अपने गंतव्य के अनुसार ब्लू लाइन या वायलेट लाइन पर जाने पर विचार करें।

    इस बीच इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म यात्रियों की शिकायतों से भर गए। कई यात्रियों ने रुकी हुई ट्रेनों और लंबे इंतज़ार के समय के बारे में रियल-टाइम अपडेट साझा किया।

    सेवा अपडेट सिग्नलिंग की समस्या के कारण मैजेंटा लाइन पर कालकाजी मंदिर और बाटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है। बाकी सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं।
    -प्रवक्ता, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन

    यह भी पढ़ें: नोएडा में अवैध बैंक्वेट हॉल्स पर सख्त कार्रवाई की मांग, NCF ने लगाई सील करने की गुहार