Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देशभर में गजराज की हुईं दर्दनाक मौतें, करंट से 100 और ट्रेन की चपेट में आने से 15 हाथियों की गई जान

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 09:30 PM (IST)

    सरकारी प्रयासों के बावजूद देश में हाथियों की मौत के मामलों में कमी नहीं आ रही है। यह खुलासा जानवरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे शहर निवासी समाजसेवी रंज ...और पढ़ें

    करंट से 100 और ट्रेन की चपेट में आने से 15 हाथियों की गई जान।
    करंट से 100 और ट्रेन की चपेट में आने से 15 हाथियों की गई जान।

    HighLights

    1. देश में वर्ष 2022-23 में 115 हाथियों की हुई मौत।
    2. समाजसेवी रंजन तोमर को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने दिया जवाब।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। सरकारी प्रयासों के बावजूद देश में हाथियों की मौत के मामलों में कमी नहीं आ रही है। यह खुलासा जानवरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे शहर निवासी समाजसेवी रंजन तोमर की आरटीआई में सामने आया है। उन्होंने केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय में आरटीआई लगाकर जानकारी मांगी थी।

    मंत्रालय की ओर से हाथियों के संबंधी में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। रंजन ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में सरकार के नए प्रयासों के बावजूद करंट लगने से मरने वाले हाथियों की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्ष 2019-20 में 76 हाथी इस कारण से मारे गए थे।

    हथियों की मौत के आंकड़े

    2020-21 में यह संख्या घटकर 65 रही, जबकि 2021-22 में 57, लेकिन 2022-23 में यह बढ़कर 100 होना चिंताजनक है। इसमें सबसे ज़्यादा हाथी ओडिशा, आसाम, तमिलनाडु और कर्नाटक में हुई है। वहीं ट्रेन हादसों में भी हाथियों की मौत में कमी नहीं आई है। 2018-19 में 19, 2019-20 में 14 , 2020-21 में 12, 2021-22 में 15 और 2022-23 में फिर 15 हाथियों की मौत हुई।

    सरकार ने किए यह प्रयास

    • सरकार प्रोजेक्ट टाइगर एवं एलीफैंट के तहत राज्य सरकारों को संरक्षण हेतु दे रही आर्थिक पैकेज।
    • मंत्रालय द्वारा राज्यों एवं बिजली कंपनियों को करंट से बचाव हेतु जारी उपायों की एडवाइजरी।
    • पर्यावरण मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय हादसों को रोकने के लिए कर रहे बैठक।
    • अन्य मंत्रालय, राष्ट्रिय राजमार्ग प्राधिकरण, विश्व बैंक आदि ने हाथियों को होने वाली क्षति संबंधी पुस्तिका भी की प्रकाशित।

    खबरें और भी