Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नोएडा में आधी रात लाठी-डंडों से कुत्ते को पीटने के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार, वीडियो हुआ वायरल

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sat, 04 Mar 2023 11:44 AM (IST)

    नोएडा पुलिस ने 2 युवकों को आधी रात को एक कुत्ते को बुरी तरह पीटने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही आरोपि ...और पढ़ें

    नोएडा में आधी रात लाठी-डंडों से कुत्ते को पीटने के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार।
    नोएडा में आधी रात लाठी-डंडों से कुत्ते को पीटने के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार।

    नोएडा, जागरण संवाददाता। नोएडा के फेज दो कोतवाली क्षेत्र स्थित भंगेल गांव में कुत्ते को पीटते हुए दो युवकों का वीडियो इंटरनेट मीडिया के विविध प्लेटफार्म पर प्रसारित हुआ है। 15 सेकेंड के प्रसारित वीडियो में दो युवक लाठी और डंडे से कुत्ते को पीट रहे हैं। कुछ अन्य युवक भी डंडा लेकर पीछे खड़े दिख रहे हैं। 15 सेकेंड के भीतर दोनों युवक कुत्ते पर लाठी से नौ वार करते हैं। यह घटना गुरुवार रात 2 बजे के करीब की बताई जा रही है।

    NGO को सौंपा कुत्ता: पुलिस

    एसीपी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में वीडियो में दिख रहे दोनों युवकों को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक वीडियो में जिस कुत्ते को पीटा जा रहा है,वह पागल है और कई लोगों को काट चुका है। बीते दिनों जब उसने वीडियो में दिख रहे युवकों के घर के बच्चे को काटा तो दोनों ने पीट दिया। कुत्ते का उपचार कराने के बाद उसे एक एनजीओ को सौंप दिया गया है।

    यहां देखें वीडियो

    इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों को टैग कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पूर्व में भी अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में कुत्ते को पीटते युवकों का वीडियो प्रसारित हो चुका है, जिस पर कार्रवाई भी की गई है।