यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नोएडा में सारनाथ की तर्ज पर बनेगा 21 फीट ऊंचा अशोक स्तंभ, तैयारी शुरू
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में जी-20 के कार्यों के तहत अशोक स्तंभ का निर्माण करने की हरी झंडी दे दी है। इसके लिए 16 लाख रुप ...और पढ़ें

नोएडा, जागरण संवाददाता। जी 20 सम्मेलन से पहले नोएडा प्राधिकरण शहर की सूरत को बदलना चाहता है। इसके लिए सुंदरीकरण का काम चल रहा है, जिससे शहर साफ सुथरा दिखे और आगंतुकों को आकर्षित किया जा सके, इसलिए जगह-जगह स्कल्पचर लगाए जा रहे हैं। इसी के तहत सारनाथ के बाद अब शहर में अशोक स्तंभ बनाया जाएगा।
प्राधिकरण ने इस लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द प्राधिकरण टेंडर जारी करने जा रहा है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में जी-20 के कार्यों के तहत अशोक स्तंभ का निर्माण करने की हरी झंडी दे दी है। इसके लिए 16 लाख रुपये खर्च करने का फैसला भी लिया गया। अशोक स्तंभ को वर्क सर्किल पांच के क्षेत्र में सेक्टर-66, 71 के सेंट्रल वर्ज पर बनाया जाएगा।
इसकी ऊंचाई करीब 21 फीट होगी। इसका निर्माण स्टोन मेटल से किया जाएगा। इसमें चार शेर होंगे, जो चारों दिशाओं की ओर मुंह कर खड़े होंगे। इसके नीचे एक गोल आधार बनाया जाएगा। इसमें हाथी, घोड़ा, एक सांड और एक सिंह बनाया जाएगा।
यह सभी दौड़ती हुई मुद्रा में बनाए जाएंगे। नोएडा प्राधिकरण के उपमहाप्रबंधक (सिविल) श्रीपाल भाटी इस डिजाइन को प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने अनुमति प्रदान की है।