यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Metro में यात्रा कर रही महिला वकील से छेड़छाड़, शोर मचाने पर लोगों ने की मदद
Female advocate molested in Metro दिल्ली मेट्रो से अक्सर तरह-तरह की खबरें हमें देखने और पढ़ने को मिलती है। इन सबके बीच ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक इको विल ...और पढ़ें

HighLights
- एक महिला अधिवक्ता के साथ दिल्ली मेट्रो में हुई छेड़खानी।
- बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास की घटना।
जागरण संवाददाता, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक इको विलेज में रहने वाली एक महिला अधिवक्ता के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला अधिवक्ता ने पति की मदद से आरोपित को पकड़कर सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस के हवाले किया है।
पुलिस ने आरोपी को पकड़कर भेजा जेल
पुलिस (Noida Police) ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेजा है। पुलिस को दी शिकायत में महिला अधिवक्ता का कहना है कि 13 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे उनके पति सिटी सेंटर मेट्रो पर ड्रॉप करके चले गए थे। मेट्रो में सवार होकर बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन (Botanical Garden metro station) पर पहुंची।
आरोपित ने भागने का किया प्रयास, लोगों ने धर दबोचा
यहां मेट्रो के गेट पर खड़ी थी। तभी एक युवक जो पहले से मेट्रो में था उसने छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने विरोध कर शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से आरोपित को पकड़ लिया। पहले तो आरोपित ने भागने का काफी प्रयास किया।
पीड़िता ने अपने पति को फोन किया तो वह और देवर मौके पर आए। जिसके बाद आरोपित को थाने ले जाकर पुलिस के हवाले किया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि सीतामढ़ी बिहार के गोपाल कुमार के रूप में हुई है। आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।