विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी ने संबंध बनाने से रोका... गुस्से में आकर पति ने चाकू से काट लिया अपना ही प्राइवेट पार्ट; सच्चाई जान हर कोई हैरान

Updated: Tue, 24 Dec 2024 02:58 PM (IST)

नोएडा के दादरी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के चलते अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। घायल को व्यक्ति को सामुदा ...और पढ़ें

पत्नी से विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। फाइल फोटो
पत्नी से विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। फाइल फोटो

HighLights

  1. पत्नी से विवाद होने पर पति ने काट लिया प्राइवेट पार्ट।
  2. संबंध बनाने को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद।
  3. नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र का है यह मामला।

संवाद सहयोगी, जागरण, दादरी (नोएडा)। नोएडा में दादरी कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात शराब के नशे में घर पहुंचे व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद खुद का जननांग (प्राइवेट पार्ट) काट लिया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जानकारी 

बताया गया कि उसका गंभीरावस्था में उपचार चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, पुलिस जानकारी होने से इनकार कर रही है।

चाकू से काट लिया अपना प्राइवेट पार्ट

जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय व्यक्ति दादरी कोतवाली क्षेत्र में रहता है। रविवार की रात में शराब का अधिक सेवन करके घर पहुंचा। शारीरिक संबंध बनाने को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर उसने घर में रखे चाकू से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया।

गर्दन पर भी चाकू मार लिया

दादरी सामुदायिक केंद्र प्रभारी डॉ. रविंद्र ने बताया कि रविवार की रात 10 बजे के करीब एक 45 वर्षीय व्यक्ति अस्पताल आया था। जिसने नशे में खुद अपने जननांग को काट दिया था। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पूर्व में इस व्यक्ति ने अपनी ही गर्दन पर चाकू मार खुद को घायल कर लिया था।

आसपास के लोग भी हैरान

उधर, इस मामले के बारे में जिसने भी सुना वह हैरान रह गया। वहीं, आसपास के लोगों को पूरे मामले के बारे में पता चला को हर कोई बस यह कहने लगा कि आखिर तूने ये क्या कर लिया। वहीं, पुलिस भी इस पूरे मामले की सच्चाई जानकर हैरान है। 

यह भी पढ़ें- Tahir Hussain: दिल्ली चुनाव से पहले बाहर आएंगे ताहिर हुसैन? जमानत याचिका पर दिल्ली HC ने पुलिस को दिया नोटिस

पुलिस का क्या कहना?

पुलिस का कहना है कि अभी इस पूरे मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेशी घुसपैठियों के फर्जी Aadhaar और Voter Card बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

ध्यान रखें इन बातों का...

  • अगर पति और पत्नी के बीच विवाद हो जाता है तो उसे बात करके शांत किया जा सकता है।
  • विवाद होने पर कभी भी अपने शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।
  • अगर कोई समस्या है और आपसे उसका समाधान नहीं हो रहा तो अपने बड़ों या पुलिस की मदद लेनी चाहिए।
  • खास रिश्ते में विवाद होने पर कभी भी कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए।
  • किसी भी समस्या के लिए आपस में बात करके आसानी से समाधान निकाला जा सकता है।